Skip to main content

कोल विकाश प्राधिकरण के अध्यक्ष का बिजुरी नगर में हुआ आगमन।

कोल विकाश प्राधिकरण के अध्यक्ष का बिजुरी नगर में हुआ आगमन।

बिजुरी।
कोल विकाश प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल 12 अगस्त शनिवार कि दोपहर कोयलांचल नगरी बिजुरी पहुंचकर, भारतीय जनता पार्टी के मंडल युवा नेता अजय रस्तोगी ने किया उनका भव्य स्वागत जहां पहले से मौजूद सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुऐ। उनसे भेंट मिलाप कर, पार्टी संगठन से सम्बंधित विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किऐ। तदपश्चात श्रीरौतेल ने आगामी विधानसभा चुनाव कि तैयारियों के लिऐ कार्यकर्ताओं द्वारा निभाई जा रही सक्रियता के सम्बंध में जानकारी लेकर, उन्हे और भी अधिक सक्रियता निभाने का अनुरोध किया गया।


गौरतलब है कि पडो़सी थानाक्षेत्र रामनगर स्थित तुर्राधाम में लगातार 52 सप्ताह से भी अधिक समय से प्रत्येक शनिवार के दिन समाजसेवियों एवं भक्तों द्वारा भण्डारा प्रसाद का आयोजन किया जाता है। इसी भण्डारा प्रसाद को ग्रहण करने के लिऐ कोल विकाश प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल भगवान हनुमान के द्वार तुर्राधाम पहुंचे थे। जहां प्रसाद ग्रहण करने पश्चात दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री का डोला, रामनगर, झिरिया टोला, कोतमा, बदरा में भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट मिलाप भी किऐ जहाँ उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

Comments