Skip to main content

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर अनूपपुर प्रवास के दौरान वरिष्ठ पत्रकार अरविंद बियानी के निवास पहुंचे

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर अनूपपुर प्रवास 
के दौरान वरिष्ठ पत्रकार अरविंद बियानी के निवास पहुंचे

अनूपपुर (ब्यूरो) मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनूपपुर जिला प्रवास पर अनूपपुर पहुंचे।एवं मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में सहभागिता की।यही नहीं अमरकंटक थर्मल पावर हाउस चचाई में लगभग 5600 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली अमरकंटक ताप विद्युत परियोजना चचाई 1x660 मेगावाट सुपर क्रिटिकल ईकाई का शिलान्यास मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कराया।इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
                   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनूपपुर प्रवास के पश्चात रवाना होने के बाद प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर वरिष्ठ पत्रकार अरविंद बियानी के निवास मुलाकात करने पहुंचे।जहां पर लोकतंत्र सैनानी वरिष्ठ भाजपा नेता मूलचंद अग्रवाल,वासुदेव चटर्जी एडवोकेट, मनोज शुक्ला,विवेक बियानी,जय किशन बियानी,हिमांशु बियानी के साथ ही काफी लोग उपस्थित थे। 
       इस अवसर पर उन्होंने अनूपपुर जिले की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की एवं कहां की प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्तारूढ़ होगी।इस अवसर पर जिला विकास मंच के संयोजक वासुदेव चटर्जी एडवोकेट ने प्रदेश के उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को एक ज्ञापन सौंपा।जिसमें उन्होंने मांग की कि अनूपपुर जिले में विद्युत संचालन के बेहतर प्रबंधन के लिए अनूपपुर में विद्युत के ट्रांसफार्मर, बिजली पोल एवं तार का डिपो स्थापित किया जाए।उन्होंने कहा कि डिपो स्थापित होने से ट्रांसफार्मर के बिगड़ने पर तत्काल व्यवस्थित वैकल्पिक व्यवस्था हो सकती है।साथ ही बेरोजगारों को रोजगार का भी सृजन होगा।प्रदेश के उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने यथाशीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।तत्पश्चात आए हुए काफी लोगों से मुलाकात की एवं ज्ञापन लिया। इसके बाद सड़क मार्ग से ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर गए।

Comments

Popular posts from this blog

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

शहडोल संसद के प्रयास से नागपुर ट्रेन के परिचालन हेतु मिली हरी झंडी

शहडोल संसद के प्रयास से नागपुर ट्रेन के परिचालन हेतु मिली हरी झंडी  अनूपपुर। लंबे समय से नागपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की मांग शहडोल संसदीय क्षेत्र की जनता के द्वारा की जा रही थी जिसको लेकर शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के द्वारा देश की संसद में अपनी आवाज बुलंद की गई थी इसके साथ ही रेल मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक नागपुर ट्रेन चलाए जाने की मांग की गई थी सांसद की मांग को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा शहडोल से नागपुर के लिए यात्री ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी दे दी गई है और इसके लिए बकायदे समय सारणी के साथ आदेश जारी किए गए हैं यह ट्रेन 14 अगस्त 2023 को नागपुर से 11:45 पर छूटेगी दूसरे दिन 12:20 पर यह ट्रेन शहडोल पहुंचेगी इस ट्रेन के चालू होने से शहडोल संसदीय क्षेत्र के अलावा कटनी जबलपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को यात्रा करने में सुविधा होगी और इसका लाभ प्राप्त होगा शहडोल संसद के प्रयास से प्रारंभ हो रही ट्रेन को लेकर क्षेत्र की जनता ने उन्हें धन्यवाद ज्ञाप किया। नागपुर ट्रेन चलाई जाने के लिए लगातार शहडोल संसदीय क्षेत्र के जनप्रति...

अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्वहमारे जिले की बेटियां भी किसी से कम नहीं। : चैतन्य मिश्रासब जूनियर बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की दीपिका का हुआ चयन

अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्व हमारे जिले की बेटियां भी किसी से कम नहीं। : चैतन्य मिश्रा सब जूनियर बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की दीपिका का हुआ चयन अनूपपुर / जिले की कुमारी दीपिका दुबे का चयन जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए हुआ है । मध्यप्रदेश एमेच्योर वालीबाल एसोसिएशन द्वारा 44 वी सब जुनियर बालक एव बालिका वालीबाल चैंपियनशिप 2022-23 का आयोजन रामपुर जिला होशंगाबाद मे 17 मई से 19 मई तक आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता मे स्टेट रेफरी अतुल यादव के साथ शहडोल संभाग की तरफ से कु दिपिका दुबे ,प्रतीक्षा सिह, अंकित यादव ,हर्षित कुमार, अर्णव कुमार पटेल एवं शिवम राठौर ने भाग लिया था। अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते कुमारी दीपिका दुबे का चयन मप्र टीम मे किया गया ,चयन की खबर से दीपिका के घर में खुशी का माहौल है। दीपिका के माता पिता का कहना है कि जब दीपिका का जन्म हुआ तो बिटिया के जन्म के कारण रिश्तेदारों ने 2 दिन खाना नहीं खाया था। लेकिन हमने संकल्प लिया कि हम अपनी बच्चिय...