Skip to main content

बदली है दिल्ली बदल रहे पंजाब अब बदलेंगे म.प्र. - शैरी कल्शी

बदली है दिल्ली बदल रहे पंजाब अब बदलेंगे म.प्र. - शैरी कल्शी

आकाश यादव की रिपोर्ट

दतिया- इंदरगढ़,सेंवड़ा विधानसभा के इंदरगढ़ में आम आदमी पार्टी की बदलाव पदयात्रा का आयोजन किया गया जिसमें आम आदमी पार्टी के पंजाब विधायक एवं म.प्र. के सहप्रभारी अमनशैर सिंह शैरी कल्शी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
 बदलाव पदयात्रा का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के लोकप्रिय नेता संजय दुबे के नेतृत्व में किया गया।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव जयेन्द्र सिहं सोमवंशी एवं किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिहं यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 
बदलाव पदयात्रा में भारी संख्या में जनता उपस्थित रही, करीब 3000 लोग बदलाव पदयात्रा में शामिल हुए।
बदलाव पदयात्रा की शुरुआत थाना परिसर ग्राउंड से हुई एवं बावरी सरकार मंदिर पर समापन हुआ।
इस दौरान अमनशैर सिंह शैरी कल्शी ने कहा कि मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी बिजली, पानी, स्वास्थ, शिक्षा, रोजगार को मुद्दा बनाकर चुनाव में उतरेगी।
हर क्षेत्र में आम आदमी पार्टी स्थानीय मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरेगी। जनता की लड़ाई आम आदमी पार्टी सड़कों पर लड़ेगी।
सेंवडा विधानसभा में व्याप्त स्थानीय समस्याओं को देखते हुए अमनशैर सिंह शैरी कल्शी की ने कहा कि सेंवडा में किसान को समय पर बिजली नहीं मिल रही है जिसके कारण किसान परेशान है। इन्दरगढ़ एवं सेंवड़ा में जलभराव की समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। 
सेंवड़ा में जनता इस बार बदलाव का मन बनाये हुए है। सेंवड़ा में इस बार व्यस्था परिवर्तन होकर रहेगा
इस दौरान यूथ विंग के प्रदेश संयुक्त सचिव रूद्र प्रताप सिंह सेंगर, जिला अध्यक्ष दीपक भार्गव, युवा जिला अध्यक्ष कुं.भरत सिंह सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कपूर, जिला सह सचिव, राघवेन्द्र पुरी, लोकसभा सचिव मंगल कुशवाह, किसान विंग जिलाध्यक्ष रामहेत केवट, युवा जिला उपाध्यक्ष अखिल श्रीवास्तव, युवा जिला उपाध्यक्ष रवि कुशवाह, केशव झा, लोकेंद्र सिंह यादव, लोकेंद्र सिंह रावत, मनोज बघेल, कमलेश जाटव, राजकुमार गुप्ता, प्रदीप शिवहरे, दीपक कुशवाह, छोटू तिवारी, आकाश शर्मा, अरविन्द यादव, जहीर खान, राहुल कर्ण, सुरजीत गोर, राम प्रकाश गुप्ता सहित सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

शहडोल संसद के प्रयास से नागपुर ट्रेन के परिचालन हेतु मिली हरी झंडी

शहडोल संसद के प्रयास से नागपुर ट्रेन के परिचालन हेतु मिली हरी झंडी  अनूपपुर। लंबे समय से नागपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की मांग शहडोल संसदीय क्षेत्र की जनता के द्वारा की जा रही थी जिसको लेकर शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के द्वारा देश की संसद में अपनी आवाज बुलंद की गई थी इसके साथ ही रेल मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक नागपुर ट्रेन चलाए जाने की मांग की गई थी सांसद की मांग को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा शहडोल से नागपुर के लिए यात्री ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी दे दी गई है और इसके लिए बकायदे समय सारणी के साथ आदेश जारी किए गए हैं यह ट्रेन 14 अगस्त 2023 को नागपुर से 11:45 पर छूटेगी दूसरे दिन 12:20 पर यह ट्रेन शहडोल पहुंचेगी इस ट्रेन के चालू होने से शहडोल संसदीय क्षेत्र के अलावा कटनी जबलपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को यात्रा करने में सुविधा होगी और इसका लाभ प्राप्त होगा शहडोल संसद के प्रयास से प्रारंभ हो रही ट्रेन को लेकर क्षेत्र की जनता ने उन्हें धन्यवाद ज्ञाप किया। नागपुर ट्रेन चलाई जाने के लिए लगातार शहडोल संसदीय क्षेत्र के जनप्रति...

अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्वहमारे जिले की बेटियां भी किसी से कम नहीं। : चैतन्य मिश्रासब जूनियर बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की दीपिका का हुआ चयन

अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्व हमारे जिले की बेटियां भी किसी से कम नहीं। : चैतन्य मिश्रा सब जूनियर बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की दीपिका का हुआ चयन अनूपपुर / जिले की कुमारी दीपिका दुबे का चयन जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए हुआ है । मध्यप्रदेश एमेच्योर वालीबाल एसोसिएशन द्वारा 44 वी सब जुनियर बालक एव बालिका वालीबाल चैंपियनशिप 2022-23 का आयोजन रामपुर जिला होशंगाबाद मे 17 मई से 19 मई तक आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता मे स्टेट रेफरी अतुल यादव के साथ शहडोल संभाग की तरफ से कु दिपिका दुबे ,प्रतीक्षा सिह, अंकित यादव ,हर्षित कुमार, अर्णव कुमार पटेल एवं शिवम राठौर ने भाग लिया था। अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते कुमारी दीपिका दुबे का चयन मप्र टीम मे किया गया ,चयन की खबर से दीपिका के घर में खुशी का माहौल है। दीपिका के माता पिता का कहना है कि जब दीपिका का जन्म हुआ तो बिटिया के जन्म के कारण रिश्तेदारों ने 2 दिन खाना नहीं खाया था। लेकिन हमने संकल्प लिया कि हम अपनी बच्चिय...