Skip to main content

पसान में स्वागत अभिनंदन के पश्चात कोतमा में मप्र विधानसभा अध्यक्ष ने किया रुद्राभिषेक,भाजपा सरकार जो घोषणा करती है उसे पूरा करती है:- विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम

पसान में स्वागत अभिनंदन के पश्चात कोतमा में मप्र विधानसभा अध्यक्ष ने किया रुद्राभिषेक,

भाजपा सरकार जो घोषणा करती है उसे पूरा करती है:-  विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम

 अनूपपुर ।मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम 12 अगस्त 2023 को देर शाम अनूपपुर जिले के प्रवास पर पहुंचे जहां वह कोतमा कालरी एसईसीएल गेस्ट में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी से मुलाकात करने के उपरांत रात्रि विश्राम किया और प्रातः 13 अगस्त 2023 को 10:00 बजे नगर पालिका परिषद पसान कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशांक आर्मो के द्वारा आयोजित स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह मंडल महामंत्री धीरेंद्र सिंह मिंटू की  गरिमामय उपस्थिति  में मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम एवं अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसके पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने स्वागत भाषण के माध्यम से उनका अभिनंदन किया।

हमारी जिम्मेदारी है कि कार्यकर्ता का सम्मान हो

नगर पालिका परिषद पसान में आयोजित स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कार्यकर्ता का सम्मान होना चाहिए हम सब भाजपा के कार्यकर्ता हैं सबको अलग-अलग जिम्मेदारी मिलती है दूसरे दलों में ऐसे कार्यकर्ता देखने को नहीं मिलेंगे दूसरे दलों के कार्यकर्ता सब अपने आप को नेता मानते हैं लेकिन हमारे कार्यकर्ता के अंदर कार्यकर्ता का भाव रहता है और होना भी चाहिए। हमारा भारत दुनिया का नंबर वन देश बने इस उद्देश्य  की पूर्ति के लिए हमारी सरकार देश में एवं प्रदेश में जरूरी है।

 भाजपा सरकार जो घोषणा करती है उसे पूरा करती है

भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई अनेक योजनाएं पूर्व की कांग्रेस सरकार के दौरान जब बंद कर दी गई थी तो हमने कमलनाथ की सरकार से सवाल किए थे कि आखिर जन कल्याणकारी योजनाएं क्यों बंद कर दी तो उसका जवाब कमलनाथ की सरकार नहीं दे सकी और जनता को गुमराह करती रही ।राहुल गांधी चुनाव के समय उंगलियों पर 10 दिन का समय किसानों के दो लाख कर्ज माफी करने के लिए गिनाए थे लेकिन वादा पूरा नहीं किया बेरोजगारों को भत्ता देने की बात की थी एक रुपए भी नहीं दिया अब एक बार फिर से लाडली बहनों को गुमराह करते हुए फर्जी फॉर्म भरने का कार्य किया जा रहा है। जहां पर उनकी सरकार है वहां पर यह झूठ बोलने में माहिर कांग्रेस के नेता महिलाओं को क्यों नहीं 15 सौ रुपए दिला रहे हैं और मध्यप्रदेश में 15 सौ रुपए देने के नाम पर उल्टा उनके खातों से पैसा निकालने की धोखाधड़ी की जा रही है ऐसे मामले सामने आ चुके हैं ।श्री गौतम ने कहा की लाडली बहनों में भाजपा सरकार के प्रति जबरदस्त उत्साह है और वह हमारी सरकार को पुनः लाने में मदद करेंगी। कार्यकर्ता अपने आप को एक गुथे हुए माला की तरह संगठित हो जाए और मेहनत लगन के साथ कार्य करें।

विधानसभा अध्यक्ष ने कोतमा में किया रुद्राभिषेक

पवित्र सावन मास के पावन अवसर पर 1 लाख 21 हजार रुद्राक्षो से निर्मित शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम पहुंचे जहां पर उन्होंने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने के पश्चात काफी समय तक रुद्राभिषेक में भाग लिया और शिव जी की पूजा अर्चना की कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती ज्योति सोनी के द्वारा कोतमा के मंगल भवन में रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया गया था और इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होने के लिए विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला

10 साल की मासूम का गैंग रेप, मूक-बधिर को सड़क से उठा ले गए थे दरिंदे Minor Gang Rape MP: एमपी के अशोकनगर जिले में 10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला, कुशवाह समाज ने आरोपियों का समाज से किया बहिष्कार, दिल दहला देने वाले इस मामले में दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन, फांसी की मांग पर अड़े Minor Gang Rape MP: दो दिन पहले 10 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुशवाह समाज ने बड़ा निर्णय लिया है। तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, जिन्हें समाज ने बहिष्कृत कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देते हुए समाज ने इन आरोपियों और उनके परिवारों से हर तरह का रिश्ता और संपर्क खत्म कर दिया है। कुशवाह समाज का ये निर्णय जिलेभर में चर्चा बना हुआ है। यहां पढ़ें खौफनाक हादसे का पूरा सच मामला 26 सितंबर की शाम को नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर पड़ोसी गांव किरोंदा के भगवत पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू पुत्र दमोदर कुशवाह और जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने 10 वर्ष की नाबालिग को रास...