Skip to main content

मोदी, शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल में चोर, लुटेरे, बेईमान एवं भृष्टाचारी पैदा हुए, लेकिन आज तक विकास पैदा नहीं हुआ।


मोदी, शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल में चोर, लुटेरे, बेईमान एवं भृष्टाचारी पैदा हुए, लेकिन आज तक विकास पैदा नहीं हुआ।
जैतहरी,विश्वआदिवासी एवं भारत छोड़ो आंदोलन के ऐतिहासिक दिवस पर मध्य प्रदेश किसान सभा ब्रांच चोरभट्टी के आह्वान पर ग्राम पंचायत चोरभट्टी के सरपंच सचिव रोजगार सहायक एवं मेट के लूट खसोट एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्राम पंचायत भवन चोर भट्टी के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया । प्रदर्शन स्थल में आम सभा की गई ।

 आमसभा को मध्य प्रदेश किसान सभा चोरभट्टी के सचिव कामरेड कमलेश सिंह राठौर ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में लूट खसोट एवं भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर गई है । हमारे पूर्व सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं मेट तथा वर्तमान सरपंच जनता के खून पसीने की कमाई को लूट खसोट कर मालामाल हो गए हैं । पूर्व सरपंच, सरपंच रोजगार सहायक सचिव एवं कुछ पंचों के राजमहल बनकर के तैयार हो गया, लेकिन जन सुविधा के लिए 2015 से निर्माण कार्य शुरुआत की गई शांति धाम, सामुदायिक भवन , कूड़ा घर एवं आंगनवाड़ी केंद्र की निर्माण कार्य आज भी अधूरा है । 
सभा को क्रांतिकारी साथी गेंद लाल राठौर ने संबोधित करते हुए कहा की रोजगार गारंटी कानून को बनवाने के लिए युपीए की पहली सरकार मैं विभिन्न राज्यों से 62 वामपंथी सांसदों के संसद भवन में संघर्ष एवं सड़कों पर किसान एवं मजदूरों ने संघर्ष किया , जिसके कारण सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून बनाया और ग्रामीण जनों को 100 दिन की काम की गारंटी का अधिकार प्राप्त हुआ । लेकिन पंचायत के भ्रष्टाचारियों ने अधिकारी ,मंत्री ,विधायक ,सांसदों, के मिलीभगत के कारण व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार की जा रही है । मशीनों का प्रयोग करके ग्रामीण जनों को रोजी-रोटी से वंचित किया जा रहा है ।जिसके कारण गांव के हमारे पढ़े-लिखे बेरोजगार रोजी-रोटी की तलाश में पलायन करने को मजबूर हैं यदि हमने रोजगार गारंटी कानून बनवाने के लिए संघर्ष किया है तो आज हमारी जिम्मेवारी यह भी बनती है कि मनरेगा को उसके मूल भावना के अनुरूप संचालित किया जाए जिसके लिए भी हमें संघर्ष करने की जरूरत आ पड़ी है । 
सभा को प्रख्यात मजदूर नेता कामरेड जुगुल ल किशोर राठौर ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी एवं शिवराज सरकार के राज में ना तो किसान सुरक्षित है, ना मजदूर सुरक्षित है , और ना महिलाएं सुरक्षित है । उन्होंने मणिपुर में एक फौजी के पत्नी को निर्वस्त्र करके घूमया जाना उसके गुप्तांगों को हाथ से छूना यह सिर्फ राक्षसी स्वभाव को प्रदर्शित करता है ।

उन्होंने जिला अनूपपुर में शिवराज सिंह चौहान सरकार के रोड़ शो में दो दर्जन से अधिक लोगों के पॉकेट मारी एवं महिलाओं का चैन लूटने की घटना का तीखी आलोचना करते हुए कहा कि देश कैसे सुरक्षित हाथों में है । जब उनके ही कार्यक्रम में पॉकेट मारी और महिलाओं के गले से चेन छीनी जाती है तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश प्रदेश निकम्मे एवं बड़बोले लोगों के हाथों में है और भाजपाइयों का यह नारा कि देश सुरक्षित हाथों में है, मोदी है तो मुमकिन है ,की बातें करना खोखला साबित कर दिया है।
सभा में कान से विकलांग रामपाल राठौर एवं द्रौपदी राठौर ने पहुंच कर रोजगार सहायक के करतूतों को उजागर किया एवं सभा को हेमंत कुमार राठौर सीताराम राठौर, शंकर राठौर एवं उपसरपंच साथी दयाराम राठौर सहित आदि वक्ताओं ने संबोधित किया । सभा की अध्यक्षता मध्य प्रदेश किसान सभा के ब्रांच अध्यक्ष साथी कोमल दास राठौर ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।