पॉलिटेक्निक में माइनिंग ब्रांच संचालन हेतु रामलाल ने सीएम को लिखा पत्र
अनुपपुर/अनुपपुर के स्थानीय नागरिकों द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज में माइनिंग ब्रांच के संचालन हेतु पत्र के माध्यम से निवेदन किया गया था,जिसके बाद स्थानीय निवासियों की मांग को पूर्ण किए जाने हेतु रामलाल रौतेल (म.प्र.राज्य स्तरीय कोल विकाश प्राधिकरण के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ) ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि जिला अनूपपुर में पॉलिटेक्निक कालेज संचालित है।किन्तु कॉलेज में आज तक माइनिंग ब्रांच संचालित नही है।जिला अनूपपुर में कई संख्या में कोल माइंस संचालित है।जिसे दृष्टिगत रखते हुये माइनिंग ब्रांच संचालित किया जाना आवश्यक है।स्थानीय निवासियों द्वारा माइनिंग ब्रांच संचालित किये जाने का अनुरोध किया गया है।अतः निवेदन है कि जनभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुये शा.पोलटेक्निक कालेज अनूपपुर में माइनिंग ब्रांच संचालन हेतु निर्देश प्रदाय करने का कष्ट करे।
Comments
Post a Comment