Skip to main content

धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवसदेश को आगे बढ़ाना ही सच्ची देशभक्ति :-चौरसिया

धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस
देश को आगे बढ़ाना ही सच्ची देशभक्ति :-चौरसिया
डूमरकछार/पौराधार - नगर परिषद डूमरकछार मे 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर परिषद डूमरकछार के अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया इसके बाद मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन परिषद के अध्यक्ष द्वारा किया गया।मंचाशीन अतिथितो ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों के योगदान को याद किया।क्षेत्र मे जगह-जगह रैली निकाली गई। जिसके उपरांत छात्रों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनमोह लिया। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री चौरसिया ने कहा कि हम अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज को लाभ पहुंचाएं और समाज को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें यही सच्ची देशभक्ति है, देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हर नागरिक की है हर नागरिक को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी देश की नहीं है इसी राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत होकर हमें अपने सकारात्मक विचारों को सकारात्मक दिशा में लगाते हुए नगर,जिला और देश के विकास में सर्वांगीण योगदान देना चाहिए ताकि देश की तरक्की उन्नति हो सके,इस नगर से प्
कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

 एनयूएलएम,अग्निशमन, श्रम, नलजल,विद्युत,हेल्पडेस्क, राजस्व व अन्य विभागों मे कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
वयोवृद्ध को किया गयासम्मानित :-
 कार्यक्रम में नगर के वयोवृद्ध नागरिक जिनका जन्म आजादी के पूर्व हुआ था उन वृद्धों को सालश्री फल देकर सम्मानित किया गया। 

वितरित किया गया प्रमाणपत्र

नेहरू युवा केंद्र,परिषद डूमरकछार एवं संधान ट्रस्ट के सौजन्य से संचालित निः शुल्क सिलाई सेंटर में प्रक्षिक्षण प्राप्त 40 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही नगर के छोटे बच्चों एवं युवाओं को फुटबाल को बढ़ावा देने की मंशा से फुटबाल प्रदाय किया गया।

निकाली गयी कलश यात्रा :-

 मेरी माटी मेरा देश के तहत निकाय के विभिन्न वार्डो से मिट्टी एकत्रित कर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सीएमओ, एवं समस्त पार्षदगणों द्वारा नगर का भ्रमण किया गया साथ ही नगर परिषद डूमर क्षेत्र पौराधार के वीर झीरमघाटी हमले में शहीद स्वर्गीय राहुल प्रताप सिंह की स्मृति में महात्मा गांधी चौक वार्ड क्रमांक 3 में शिला स्मारिका का आयोजन किया गया।
किया गया पौधा रोपण:-
 परिषद क्षेत्र में स्थित लाडली लक्ष्मी वाटिका मे औषधीय,फलदार ,शोपत्ती एवं अन्य प्रकार के पौधों का पौधारोपण किया गया, कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र कुशवाहा ने किया।
इस दौरान उपाध्यक्ष कंचना मेहता,सभापति रवि सिंह,जीतेंद्र चौहान,रंजीत वर्मा, बिड्डू शर्मा, डॉ महेश चौहान,निर्भय नारायण राव,चंदा देवी महरा,सरिता यादव,विजेंद्र देवांगन,योगेश पालीवाल पार्वती सिंह राकेश दीवान सहित परिषद के कर्मचारी लेखापाल रजनीश प्रसाद शुक्ल, शिवराम इंडपाचे 
विरेन्द्र रजक,धीरेंद्र सिंह,हरीश,जयकांत मेहता,विवेक मिश्रा,विशाल महतो,एजाज,पवन गौतम,त्रिलोकीनाथ राय, अनिरुध्द दाहिया,विक्रम सिंह, समेत नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
मंच का सफल संचालन अखिलेश सिंह परिहार ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।