Skip to main content

38 दिन गुजारने के बाद पांच हाथियों का दल पहुंचा सी,जी,के बॉर्डर में

38 दिन गुजारने के बाद पांच हाथियों का दल पहुंचा सी,जी,के बॉर्डर में
अनूपपुर/12/अगस्त/023/ विगत 4 जुलाई को छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन परिक्षेत्र से विचरण करते हुए म,प्र,के अनूपपुर जिले में जैतहरी एवं अनूपपुर वन परिक्षेत्र के साथ विगत तीन दिनों से वन परीक्षेत्र कोतमा के पड़ौंर एवं पोड़ी बीट के वन क्षेत्र एवं वनों से लगे राजस्व क्षेत्र के गांव में विचरण करने बाद शनिवार की सुबह हाथियों का समूह वन क्षेत्र कोतमा के पोडी बीट अंतर्गत सोन नदी के स्टॉपडेम व भेढ़वानाला के समीप जंगल में पहुंचकर पूरे दिन विश्राम कर रहा है यह क्षेत्र छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन परीक्षेत्र से 500 मीटर की दूरी पर स्थित है,विगत 3 दिनों में हाथियों के समूह द्वारा वन परीक्षेत्र पडौर के पडौर और पोडी-चोड़ी,बरबसपुर आदि गांव से लगे वन क्षेत्रों में दिन भर विश्राम करने बाद देर रात गांव व जंगल के किनारे स्थित टोला-मोहल्ला में आहार की तलाश पर जाकर ग्रामीण जनों के कुछ कच्चे मकानों में तोड़फोड़ कर घरों के अंदर रखें अनाज,बाड़ी में लगे केला,कटहल एवं अन्य तरह के फलों के साथ खेतों में लगे धान एवं अन्य तरह की फसलों को अपना आहार बनाया है इस बीच ग्राम पंचायत एवं वन विभाग के द्वारा जंगल के किनारे बसे बैगा समाज के परिवारों को पड़ोस के आंगनवाड़ी केंद्र भुरसाटोला में सुरक्षित रूप से ठहराया गया जिससे किसी भी तरह की अनहोनी नहीं हो सकी,ग्रामीण जन एवं वन विभाग की टीम द्वारा हाथियों के समूह को बीच बस्ती में आने से रोकने के किए गए प्रयास से गांव के बीच बस्ती में हाथियों का समूह प्रवेश नहीं कर सका पूरी रात विचरण करने बाद हाथियों का समूह पोड़ी बीट के राजस्व क्षेत्र साहीगढ़ार से सोन नदी के स्टॉपडैम एवं भेड़वानाला के समीप जंगल में विश्राम कर रहे हैं यह क्षेत्र छत्तीसगढ़ राज्य के वन परिक्षेत्र मरवाही के मरवाही बीट से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है मध्यप्रदेश के कोतमा वन परीक्षेत एवं छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन पर क्षेत्र के वन अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण जन हाथियों के विचरण पर निरंतर नजर बनाए हुए हैं तथा देर साम-रात को हाथियों के संभावित विचरण क्षेत्र के गांव,टोला एवं मोहल्ला के ग्रामीणों को सतर्कता बरतते हुए सावधान रहने कि सलाह मुनादी एवं विभिन्न माध्यमों से की जा रही है ज्ञातव्य है कि विगत 38 दिनों के मध्य हाथियों के समूह द्वारा एक जनहानि के साथ एक व्यक्ति को घायल कर किया है जबकि हाथियों को भगाए जाने दौरान अपने बचाव में दौड़ने पर दो व्यक्ति भागते हुए गिरने से घायल हुए वही दो महिलाएं हाथियों का समूह को घर के अंदर आते देखकर घबराने से बेहोश होने पर शासकीय चिकित्सालय अनूपपुर एवं जैतहरी में वन विभाग एवं वन्य जीव संरक्षक द्वारा देर रात में भर्ती कराकर उपचार कराया गया जिससे सभी घायल एवं बेहोश हुए महिला एवं पुरुष सुरक्षित एवं स्वस्थ हो सके हैं।
 रिपोर्ट शशिधर अग्रवाल अनूपपुर

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।