Skip to main content

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ अनूपपुर जिला इकाई ने 21 सूत्री मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ अनूपपुर जिला इकाई ने 21 सूत्री मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

अनूपपुर। 1 मई 2023 मजदूर दिवस पर मुख्यमंत्री से मिलकर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा 21 सूत्री मांगों को लेकर दिया था।जिसके बाद मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई अनूपपुर द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनूपपुर जिले में आगमन पर उनके रोड शो के दौरान स्मरण ज्ञापन सौंपा गया ।ज्ञापन के मुख्य बिंदु पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाए,पत्रकार भवन की भूमि वापस हो,श्रम विभाग की सहयोग से कमेटिया बने,संभाग और जिले स्तर पर श्रमजीवी पत्रकार प्रकोष्ठ बनाए जाए,आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ दिया जाए,श्रमजीवी पत्रकार कल्याण आयोग का गठन हो,विज्ञापन की एक समान नीति बने,तहसील स्तर पर सूचना सहायक नियुक्त किया जाए, टोल नाकों पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्ड को मान्यता दी जाए,समाचार पत्रों तथा पत्रकारों को जीएसटी से मुक्त रखा जाए,लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों की विज्ञापन नीति पर पुनःविचार हो,कतिपय पत्रकार संगठनों द्वारा किए जा रहे अधिमान्य शब्द का दुरुपयोग रोका जाए,श्रद्धा निधि जीवन पर्यंत मिले,श्रद्धा निधि प्रारंभ में पांच वर्ष के लिए ही दी जाएगी,जनसंपर्क कार्यालय में स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए,शासकीय आवास आवंटन का हर वर्ष नवीनीकरण समाप्त हो,पत्रकारों के चिकित्सा कार्ड बनाए जाए,अधिमान्यता समितियां गठित हो,पत्रकारों को कम ब्याज पर ऋण मिले,सरकारी नौकरियों में पत्रकारों के बच्चो को भी आरक्षण दिया जाए,पत्रकार भवन के लिए भूमि आवंटित की जाए की मांगे की गई है।
ज्ञापन सौंपने में मुख्य रुप से मनोज द्विवेदी,अजीत मिश्रा,जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा,जिला महासचिव चैतन्य मिश्रा,जिला कार्यकरी अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा,जिला सचिव अमित शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्रकांत तिवारी,दुर्गा शुक्ला,प्रकाश सिंह परिहार,रवि ओझा,अमित बैस मुख्य रूप से शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।