शहडोल के ओरिएंट पेपर मिल में धमाका: पल्प पाइप लाइन टैंक फटने एक मजदूर की मौत, 12 से ज्यादा जख्मी, प्रबंधन की बड़ी लापरवाही
शहडोल के ओरिएंट पेपर मिल में धमाका: पल्प पाइप लाइन टैंक फटने एक मजदूर की मौत, 12 से ज्यादा जख्मी, प्रबंधन की बड़ी लापरवाही
Blast in Birla Group’s Orient Paper Mill: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में स्थित बिड़ला ग्रुप की ओरिएंट पेपर मिल में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां सुबह करीब 10 बजे प्लांट के अंदर पल्प पाइप लाइन टैंक फट गया. जिससे एक मजदूर रवींद्र त्रिपाठी (50 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा मजदूर जख्मी हैं. इस हादसे के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया. इसमें प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है.
मिली जानकारी के अनुसार घटना अमलाई थाना क्षेत्र के ओरिएंट पेपर मिल (OPM) की है. पल्प मशीन में अन्य लोगों के दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है. फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है. घटना की सूचना के बाद अमलाई पुलिस मौके पर मौजूद हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इससे पहले भी मेंटनेंस नहीं होने के चलते कई हादसे हो चुके हैं. फिर भी प्रबंधन ने सबक नहीं किया.
Comments
Post a Comment