Skip to main content

भगवान की जमीनें भी भूमाफिया भक्तों को दे रही है शिवराज सरकार

भगवान की जमीनें भी
भूमाफिया भक्तों को दे रही है शिवराज सरकार

भोपाल। प्रदेश की जनता सिर्फ महाकाल काँरीडोर में हुए 850 करोड़ रुपए के घोटाले से ही वाकिफ है, जबकि प्रदेश की धर्मभीरू भाजपा की शिवराज सरकार मंदिरों की हजारों करोड़ रुपए की बेशकीमती जमीनों को भू माफियाओं और रसूखदार नेताओं को सौंप रही है। सिर्फ ग्वालियर संभाग में ही 1200 करोड़ रुपए की जमीनें भू माफियाओं और रसूखदार नेताओं को सौंपी गई हैं, इस लूट में सिंधिया घराना भी अछूता नहीं है।
 
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने उक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि सरकार के धर्मस्व विभाग का काम मैहर के शारदा माता मंदिर से अल्पसंख्यक समुदाय के कर्मचारियों को हटाकर साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण पैदा कर बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाना ही बचा है। जबकि मंदिरों की जमीनों पर भूमाफियाओं के कब्जे पर इस विभाग की अपराधिक अनदेखी भूमि घोटालों पर सरकार की भूमिका पर ही प्रश्नचिन्ह लगाती है।
 
माकपा नेता ने कहा है कि 1857 की विद्रोह की नेता लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर लगी गंगादास महाराज की सैंकड़ों बीघा भूमि अब भूमाफियाओं के कब्जे में है। प्रदेश भर में ऐसे 750 धार्मिक स्थल हैं, जिन्हें आजादी से पहले सत्ता प्रतिष्ठानों ने जमीनें दान की थी। ग्वालियर के जगनापुरा हल्के में राम जानकी मंदिर की तीन एकड़ जमीन मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एनके मोदी के नाम पर दर्ज हो गई है। मोदी का बेटा अंकुर मोदी शिवराज सरकार का अतिरिक्त महाधिवक्ता है। रायरू हल्के के ग्राम कुतवार में देवी जी के मंदिर की भूमि अनाम लोगों के नाम दर्ज है, जबकि बाबा कपूर दरगाह की जमीन पर रामदास प्यारेलाल का कब्जा दर्शाया जा रहा है। बहोड़ापुर के हनुमान मंदिर की जमीन अब आनंदपुर ट्रस्ट के नाम हो गई है।
 
जसविंदर सिंह ने कहा है कि यह घोटाले शहर के बीचों बीच भी हो रहे हैं। निंबालकर की गोठ में मंगलमूर्ति मंदिर की करोड़ों रुपए की जमीनों पर भी कब्जा कर लिया गया है।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा है कि भाजपा में शामिल होने के बाद सिंधिया ने ही 20 हजार करोड़ की जमीनें हड़पी हैं। भगवान के नाम पर चलने वाली सरकार भगवान के लिए आवंटित जमीनों को भी रसूखदारों और भू माफियाओं के हवाले कर रही है।
 
जसविंदर सिंह ने कहा है कि सरकार के राजस्व विभाग की मिलीभगत के बगैर यह बेशमीकती जमीनें भू माफियाओं के नाम दर्ज हो ही नहीं सकती हैं। अब तो धर्मस्व मामलों की मंत्री डांडिया से लेकर हिजाब तक न जाने कैसे कैसे नफरत भरे बयान देती हैं, लेकिन भूमाफियाओं के कब्जे से जमीनें वापस लेने के मामले में चुप्पी साध लेती हैं।
 
माकपा ने इन जमीनों को मुक्त कराने और भूमिहीनों के बीच बांटने की मांग करते हुए यह मांग की है कि इस घोटाले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और भू माफियाओं के राजनीतिक रिश्ते भी बेनकाब होने चाहिए। 

जसविंदर सिंह 
9425009909

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।