Skip to main content

कांग्रेस नहीं चाहती कि मध्य प्रदेश विकसित राज्य बने :- श्रीमती अमिता चपरा,कोतमा विधानसभा का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न

कांग्रेस नहीं चाहती कि मध्य प्रदेश विकसित राज्य बने :- श्रीमती अमिता चपरा,
कोतमा विधानसभा का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न 
अनूपपुर। लूट खसोट, छल कपट, झूठ फरेब की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी कभी नहीं चाहती कि मध्य प्रदेश एक विकसित और समृद्ध शाली राज्य बन सके, और यही कारण है कि कांग्रेसी जब भी सत्ता में आते है तो गरीब जनकल्याणकारी योजनाएं पहले बंद करते हैं। पहले जनता के ऊपर प्रहार करते है जहां से मध्यप्रदेश की आधारशिला मजबूत होनी है उसी आधारशिला को कमजोर करने का कार्य करते है झूठ और फरेब के दम पर पिछली बार कमलनाथ की सरकार सत्ता में आई और आने के साथ ही भाजपा सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही जन हितैषी योजनाओं को बंद करके जनता के साथ विश्वासघात किया लेकिन अब ऐसा दोबारा नहीं होने वाला है क्योंकि जनता कांग्रेस की नीतियों से भली-भांति परिचित हो चुकी है। कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी है और कार्यकर्ता के ही दम पर आज भाजपा देश ही नहीं विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। पार्टी को खड़ा करने में अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन की आहुति दी है। उक्त विचार 29 जुलाई 2023 को कोतमा के मंगल भवन में आयोजित कोतमा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि महिला वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने व्यक्त किए।
समय के साथ कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन 

प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी के नेतृत्व में आयोजित किए गए कोतमा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ निर्धारित समय के अनुसार किया गया जहां पर सभी अतिथियों एवं अपेक्षित कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने अपना पंजीयन कराया इसके पश्चात भाजपा का ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

प्रस्तावना व स्वागत भाषण के माध्यम से जिला अध्यक्ष ने रखा विचार

 भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रस्तावना एवं स्वागत भाषण के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की पार्टी एक सिद्धांत को लेकर कार्य कर रही है जनसंघ से शुरू हुई पार्टी भारतीय जनता पार्टी के रूप में आज देश के अंदर सबसे बड़े दल के रूप में विराजमान है काफी संघर्ष के बाद आज पार्टी इस ऊंचाई पर पहुंची है इसके पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत है। पूर्व में चलाए गए कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने बूथ शक्ति केंद्र पर जो कार्य किए गए हैं उसकी जानकारी प्रस्तुत की। सम्मेलन के उद्देश्य को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की शिवराज सरकार के द्वारा जो ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं उसका बेहतर प्रचार-प्रसार हो सके इस उद्देश्य से सम्मेलन का आयोजन किया गया है। विकसित भारत के भावना के साथ हमारी सरकार काम कर रही है स्वास्थ्य शिक्षा किसान व गरीब कल्याण की चिंता सरकार के द्वारा की गई है, हमारा प्रदेश और देश सुरक्षित है ।झूठ और फरेब की राजनीति करने वाले दलों से हमें सावधान रहने की आवश्यकता है

कार्यकर्ताओं के दम पर बनेगी सरकार

 भाजपा के जिला प्रभारी डॉ राजेश मिश्रा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 5 वीं बार फिर से कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा की सरकार बन रही है किसी के गुमराह करने में हमें नहीं आना है पूर्व में कमलनाथ की सरकार ने जिस तरह से जनता के साथ धोखा दिया है उससे जनता भलीभांति परिचित है कांग्रेस को अच्छा नहीं लगता है कि जनता का भला हो और इसी उद्देश्य से उनके नेता काम भी करते हैं तभी तो जन हितैषी योजनाओं को बंद कर देते हैं। संगठन के 6 प्रमुख कार्यों की जानकारी श्री मिश्रा के द्वारा दी गई और सभी कार्यकर्ताओं को बूथ पर कड़ी मेहनत करने की सलाह दी गई 51% मतदान लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया।

प्रमुख रूप से रही उपस्थिति 

कोतमा विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश गौतम, अनिल गुप्ता, आधाराम वैश्य ,आकांक्षी विधानसभा के प्रभारी मनीष सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश ताम्रकार, जिला उपाध्यक्ष हनुमान गर्ग, राजू जायसवाल, गया बोध मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, जिला मंत्री रवि तिवारी, गुंजन साहू ,अमृत केवट केवट, प्रदेश संयोजक सहसुनील गौतम, मनीष गोयंका, मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मी चौधरी ,रोशन वारसी, धर्मेंद्र सिंह, जनपद के अध्यक्ष धनवती सिंह ,नगर परिषद के अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन ,भूपेंद्र महरा, मुरली गौतम सुनील उपाध्याय, राजेश कलसा, के अलावा कोतमा विधानसभा क्षेत्र के लगभग 2000 कार्यकर्ताओं ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई। मंच का सफल संचालन भाजपा के जिला महामंत्री कोतमा विधानसभा के संयोजक अखिलेश द्विवेदी के द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...