Skip to main content

बीता कार्यकाल लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था आज भी जर्जर जनता की उम्मीद अधूरी, वादे पूरे नही कर पाए विधायक,जनता की उम्मीद अधूरी, वादे पूरे नही कर पाए विधायक

बीता कार्यकाल लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था आज भी जर्जर
जनता की उम्मीद अधूरी, वादे पूरे नही कर पाए विधायक,जनता की उम्मीद अधूरी, वादे पूरे नही कर पाए विधायक
अनुपपुर
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के वादे के साथ जनता ने 2018 के चुनाव में क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी सुनील सराफ को दी थी। किंतु आज पांच वर्ष के कार्यकाल की सांध्य बेला पर जनता खुद को ठगा हुआ महसूस करती है। शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर सरकार चिंतित है लेकिन क्षेत्रीय समस्याओं के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों खासकर विधायक को पहल करनी होती है। लेकिन जब क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाला दूसरे कामों में व्यस्त हों तो उसे जनता की समस्याएं दिखाई नहीं देती और ऐसा ही कुछ सामुदायिक अस्पताल कोतमा के साथ हुआ है जहां मरीजों को केवल भटकाव हाथ लग रहा है।

अनूपपुर –
विकास का दावा करने वाले वर्तमान विधायक सुनील सराफ ने कितने पायदान कोतमा को विकास की सीढ़ी पर पहुंचाया है, यह तो वक्त ही बतायेगा। लेकिन जिस तरह की समस्याएं सामने आई और विधायक उन सारे मुद्दों पर मौन रहे। पंद्रह महीने की अपनी सरकार में भी उन समस्याओं का समाधान नहीं तलाश पाए जिसकी दरकार आम जनता को थी। गौरतलब है कि कोतमा तहसील का सामुदायिक अस्पताल वैसे तो भारी भरकम बना हुआ है और आसपास के सैकड़ों गांव के लोग उपचार की आस लगाकर इस अस्पताल में आते हैं लेकिन अव्यवस्थाओं के कारण उन्हें निराशा ही हाँथ लगती है।

नहीं है पर्याप्त डॉक्टर व स्टाफ –
कोतमा के इस अस्पताल में केवल दो चिकित्सक पदस्थ हैं। कहने को तो संविदा के रूप में कुछ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है लेकिन उसका लाभ कितना मिल पा रहा है यह बात गौर करने वाली है। फिलहाल एक चिकित्सक को बीएमओ की कुर्सी पर बिठाया गया है जो पूरी प्रशासनिक झंझावतों से जूझता रहता है। एक स्त्री रोग विशेषज्ञ की दरकार एक अर्से से इस क्षेत्र मे की जा रही है लेकिन स्त्री रोग विशेषज्ञ भी इस चिकित्सालय में उपलब्ध नहीं है और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी भी इस चिकित्सालय में लगातार बनी हुई है।

ढोल में पोल साबित हो रही व्यवस्थाएं –
इस अस्पताल को 100 बिस्तरों की सौगात की दरकार थी ताकि यहां मरीजों को चिकित्सा लाभ भी मिल सके। लेकिन पांच साल बीतने को हैं, विधायक ने क्षेत्र की जनता के साथ खिलवाड़ करते हुए इस विकट समस्या को नजर अंदाज किया है और पांच साल में एक चिकित्सक भी इस अस्पताल में नहीं ला सके। किसी बड़ी दुर्घटना के बाद जिस समय मरीजों को उपचार की आवश्यकता होती है, मजबूरन उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अनुपपुर या शहडोल भेजना पड़ता है या फिर उन्हें जबलपुर के लिए रेफर कर दिया जाता है। जिस तरह से कोतमा का यह अस्पताल दिखाई दे रहा है वह ढोल में पोल साबित हो रहा है।

आखिर.! दिया तले अंधेरा कायम रहा –
क्षेत्र की जनता ने उम्मीद की थी कि विधायक सुनील सराफ इन समस्याओं पर गौर फरमाते हुए सरकार से अपने क्षेत्र का हक छीनने की कोशिश करेंगें। लेकिन जनता की उम्मीदों पर जिस तरह से पानी फेरा है वह किसी से बोलने की जरुरत नहीं है, क्योंकि वह खुद-ब-खुद दिखाई दे रहा है।
हाल ही में क्षेत्र में भ्रमण के समय विधायक ने बड़े-बड़े दावे किए लेकिन दिया तले अंधेरा कायम रहा और विधायक का यह अनदेखा पन क्षेत्र की जनता शायद न भुला पाए।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।