Skip to main content

जमुड़ी गांव में नाबालिक ने लगाई घर में फांसी, पुलिस जुटी जांच में

जमुड़ी गांव में नाबालिक ने लगाई घर में फांसी, पुलिस जुटी जांच में
अनूपपुर/31/07/023/कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम जमुड़ी में एक 16 वर्षीय बालक ने पिता द्वारा स्कूल जाने पर की गई बात से नाराज होकर फांसी लगा ली जिसकी जानकारी पर मृतक के पिता ने कोतवाली थाना में सूचना दिए जाने पर पुलिस द्वारा जांच कार्यवाही की जा रही है।
घटना के संबंध में अब तक मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अनूपपुर से 8 किलोमीटर दूर स्थित जमुड़ी गांव के घोघराटोला निवासी फूल सिंह गोड़ का 16 वर्षीय पुत्र महेंद्र सिंह ने सोमवार की सुबह पिता द्वारा स्कूल जाने की बात को लेकर डांट दिए जाने से नाराज होकर घर के अंदर मलगा में साड़ी से गर्दन में फांसी लगाकर झूल गया जिससे उसकी स्थल पर ही मृत्यु हो गई जिसकी जानकारी मोहल्ला वालों ने हंड्रेड डायल पुलिस को दिए जाने पर स्थल पर पहुंचकर हंड्रेड डायल की पायलट द्वारा कोतवाली थाना अनूपपुर को सूचना दी गई इस दौरान मृतक बालक के पिता ने भी पुलिस को सूचना दिए जाने पर सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा,उप निरीक्षक अजय सिंह टेकाम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा कर मां-पिता एवं अन्य गवाहों के बयान दर्ज कर मृतक के शव को शव वाहन से भेज कर जिला चिकित्सालय अनूपपुर में ड्यूटी डॉक्टर से परीक्षण कराने बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपा गया तथा जांच की अग्रिम कार्यवाही की गई ज्ञातव्य की मृतक बालक महेंद्र सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकरा में कक्षा 9 वी का छात्र है जो स्कूल जाने में निरंतर लापरवाही बरत रहा था जिस पर नाराज होकर पिता ने उसे स्कूल जाने की बात को लेकर डांटा रहा है जिसके नाराज होकर बालक ने आत्महत्या जैसे आत्मघाती फैसला लिया।
 रिपोर्ट:-शशिधर अग्रवाल अनूपपुर

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।