Skip to main content

पुलिस कप्तान साहब इंद्र के प्रकोप से मुझ गरीब नपा.सफाई कर्मचारियों को बचा ले..!

पुलिस कप्तान साहब इंद्र के प्रकोप से मुझ गरीब नपा.सफाई कर्मचारियों को बचा ले..!


*यूनियन नेता इन्द्रपति पर पुलिसिया कार्यवाही न होने पर नपा. यूनियन संघ ने समूचे पसान क्षेत्र मे साफ सफाई न करने की दी चेतावनी, स्वच्छता मित्र के साथ अभद्रता गाली गलौज कर दी गई जान से मारने की धमकी , नपा. पसान अध्यक्ष राम अवध सिंह ने इन्द्रपति की झूठी शिकायत को लेकर पुलिस अधीक्षक से की शिकायत एवं पीडित स्वच्छता मित्र के साथ हुई घटना पर निष्पक्ष कार्यवाही की माँग वही नगर पालिका कर्मचारी संघ अध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने महाप्रबंधक जमुना कोतमा क्षेत्र को पत्र लिखकर की कार्यवाही की माँग..!

अनूपपुर - अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका परिषद पसान के सफाई कर्मचारियों से अभद्रता गाली गलौज करने का शर्मनाक मामला प्रकाश मे आया है एक ओर सफाई कर्मी अपनी मेहनत के बलबूते समूचे क्षेत्र को स्वच्छ रखते है तो वही दूसरी ओर छुटभइए नेताओ द्वारा की जा रही ऐसी घटनाए अपने आप मे शर्मनाक है शिकायतकर्ता विजय डोमार पिता राम आजीवन डोमार एवम दीपक लाल पिता मुस्की ने भालूमाड़ा थाने में शिकायत करते हुए बताया है कि कलेक्टर कार्यालय में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में पूर्व में बैठक आयोजित हुई थी जिसमे नगर पालिका,नगर परिषद के अध्यक्षों एवं कोल इंडिया कंपनी के महाप्रबंधक जमुना कोतमा क्षेत्र, हसदेव एवं सोहागपुर को आमंत्रित किया गया था। उक्त बैठक मे चर्चा के दौरान विगत 6 वर्षो से बंद एसईसीएल स्कूल भालूमाड़ा मे संजीवनी हॉस्पिटल खोले जाने हेतु नगर पालिका पसान को दिए जाने की बात पर सहमति बनी थी जिसके बाद एसईसीएल स्कूल भालूमाड़ा मे साफ सफाई कर रहे थे तभी वहां पर इंद्रपति सिंह निवासी गोविंदा कॉलरी द्वारा वहा पँहुचकर जातिसूचक शब्दो का उपयोग कर गाली गलौज करने लगा जब सफाई कर्मी द्वारा इंद्रपति सिंह के गाली गलौज का विरोध किया गया तो इंद्रपति द्वारा खुद को ट्रेड यूनियन का नेता बता अपनी धौंस जमा जिंदा गाड देने की धमकी पर उतारू हो गया। 

*नपा. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने महाप्रबंधक से की शिकायत--*

 नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने महाप्रबंधक जमुना कोतमा क्षेत्र हरजीत सिंह मदान से ट्रेड यूनियन नेता इंद्रपति सिंह की लिखित शिकायत कर मामले में कार्रवाई करने की मांग की उन्होने अपनी शिकायत मे बताया कि स्वच्छता प्रभारी विजय लालपुरी द्वारा एस.ई.सी.एल.स्कूल मे स्वच्छता मित्र विजय डोमार व दीपक लालपुरी से सफाई कार्य के दौरान श्रम संघ प्रतिनिधि इन्द्रपति द्वारा दिनांक 23.07.2023 को संघ व निकाय के कर्मचारियो के साथ जातिसूचक शब्दो का प्रयोग कर गाली गलौज की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई है जो कि निंदनीय है कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने एसईसीएल
अध्यक्ष सह प्रबंधक निर्देशक की धर्मपत्नी से आगमन दिनांक 25.07.2023 को उनसे मिलकर कार्यवाही की माँग की गई।

*नपा. अध्यक्ष राम अवध सिंह ने मामले की पुलिस अधीक्षक से की शिकायत --*

नपा.अध्यक्ष राम अवध सिंह ने इंद्रपति सिंह यादव द्वारा  
20.07.2023 की झूठी घटना बनाकर झूठी शिकायत के संबंध मे पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत कर पूरे मामले से अवगत कराया राम अवध सिंह ने बताया कि खुद के अपराध पर पर्दा डालने की नियत से इन्द्रपति सिंह द्वारा स्वच्छता मित्र पर रंजिश वश मनगढ़त आरोप लगाया गया है क्षेत्रीय चिकित्सालय मे यदि प्रार्थी द्वारा यदि 20.07.2023 को अगर किसी प्रकार का दुर्व्यवहार किया गया था तो उन्होने इसकी शिकायत नजदीकी थाना भालूमाडा मे क्यूँ नही की, पूरे मामले मे सबसे बडा सवाल यह उठता है कि आखिर सफाईकर्मी के साथ हुई गाली गलौज अभद्रता की शिकायत के बाद ही इन्द्रजीत का स्वाभिमान क्यू जागा , आखिर क्यूँ इन्द्रपति द्वारा घटना के चार दिन तक चुप्पी साधी गई, या फिर दिनांक 25.07.2023 को की गयी शिकायत की कहानी कुछ और ही है कही इन्द्रजीत द्वारा सफाई कर्मी को खुद के साथ हुई घटना के मामले मे डराने या पूरे मामले मे शांत करने की नियत से तै उसकी झूठी शिकायत नही की गई
जिससे खुद के दामन को पाक साफ दिखाया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...