Skip to main content

आई फ्लू संक्रामक बीमारी है कुछ सावधानियो के साथ इससे बचा जा सकता है- अक्षय पाण्डेय

आई फ्लू संक्रामक बीमारी है कुछ सावधानियो के साथ इससे बचा जा सकता है- अक्षय पाण्डेय

 मौसम बदलने के साथ ही संक्रामक बीमारियों की आवक होने का खतरा बना रहता है। खासकर बरसात के मौसम में आंखों से जुड़ी बीमारियों की दस्तक रहती है। इस समय आई फ्लू की बीमारी बहुत तेजी के साथ फैल रही है जिसका मुख्य कारण आंख में होने वाला संक्रमण है। इससे डरने की जरूरत नही है बल्कि सावधानी बरतने की नितांत आवश्यक्ता है। यह बीमारी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर या उसके द्वारा इस्तेमाल की गई वस्तुओं को दूसरे व्यक्ति के द्वारा उपयोग करने पर आंखों का यह संक्रमण फैलता है कंजक्टिवाइटिस आँख के सफेद हिस्से और पलकों का संक्रमण और सूजन है। यह आमतौर पर वायरस के कारण होता है यह एक संक्रमित ब्यक्ति से दूसरे को होता हैl आई फ्लू हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर रहा है. ऐसे में जरूरी है कि इस संक्रमण से छोटे बच्चों और वरिष्ठजनों को बचाया जाए, क्योंकि बच्चों की इम्युनिटी काफी कमजोर होती है और फ्लू जैसी तेजी से फैलने वाली समस्याएं इन्हें आसानी से हो सकती हैl अगर सावधानी रखें तो यह कोई गंभीर समस्या नहीं है संक्रामक जरूर है लेकिन अगर ध्यान ना दिया जाए तो बच्चों को काफी नुकसान हो सकता हैl आंखों में होने वाले इन्फेक्शन के कारण आंखें लाल हो जाती है, इसके साथ ही आंखों से पानी निकलता रहता है और सूजन हो जाता है एवं आंखों की अन्य समस्याएं हो जाती है फ्लू का प्रभाव रहने तकl आंखों के इस संक्रमण से बचने के लिए हमे कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है बार-बार हाथों से आंखों को टच ना करें हाथों की अच्छे से सफाई करें। अपनी आंखों को दिन में दो से तीन बार ठंडे और साफ पानी से धोएं। आई फ्लू से संक्रमित व्यक्ति के तौलिया, कपड़े या रुमाल का उपयोग न करे। संक्रमण के दौरान बिना किसी डॉक्टर को दिखाएं आई ड्रॉप ना लें आंखों में ज्यादा दर्द, सूजन बढ़ने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएंl भाजपा युवा मोर्चा अनूपपुर जिला प्रभारी आईटी सोशल मीडिया अक्षय पाण्डेय ने जिले की समस्त जनता से अपील की है कि ऐसे संक्रमित विषाणुओं से बचने के लिए सावधानी सुरक्षा और स्वच्छता का सभी ध्यान रखेंl गंभीर समस्या होने पर तुरंत ही अपने नजदीकी चिकित्सक से परामर्श ले और इस बरसात के मौसम में सभी अपना ध्यान रखें l

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला

10 साल की मासूम का गैंग रेप, मूक-बधिर को सड़क से उठा ले गए थे दरिंदे Minor Gang Rape MP: एमपी के अशोकनगर जिले में 10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला, कुशवाह समाज ने आरोपियों का समाज से किया बहिष्कार, दिल दहला देने वाले इस मामले में दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन, फांसी की मांग पर अड़े Minor Gang Rape MP: दो दिन पहले 10 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुशवाह समाज ने बड़ा निर्णय लिया है। तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, जिन्हें समाज ने बहिष्कृत कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देते हुए समाज ने इन आरोपियों और उनके परिवारों से हर तरह का रिश्ता और संपर्क खत्म कर दिया है। कुशवाह समाज का ये निर्णय जिलेभर में चर्चा बना हुआ है। यहां पढ़ें खौफनाक हादसे का पूरा सच मामला 26 सितंबर की शाम को नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर पड़ोसी गांव किरोंदा के भगवत पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू पुत्र दमोदर कुशवाह और जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने 10 वर्ष की नाबालिग को रास...