Skip to main content

मैहर की घटना से साफ है किमामा के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं: माकपा

मैहर की घटना से साफ है कि
मामा के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं: माकपा
भोपाल। मैहर में शारदा माता मंदिर के कर्मचारियों द्वारा मासूम बच्ची के साथ की गई पाश्विक दरिंदगी साबित करती है कि मामा के राज में भांजियां सुरक्षित नहीं हैं।
 
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने उक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि चिंता की बात यह है कि यह कोई अकेली घटना नहीं है, इसे प्रदेश में मासूम बच्चियों पर लगातार बढ़ते उत्पीडऩ और यौनशोषण के रूप में देखा जाना चाहिए।
 
माकपा नेता ने कहा है कि हाल ही में महिला बाल विकास विभाग द्वारा लोकसभा पटल पर रखे गए आंकड़ों के अनुसार 1 जनवरी 2018 से 30 जून 2023 तक मध्यप्रदेश में 49024 बच्चियां गायब हुई हैं। इस प्रकार हर रोज 24 और हर घंटे एक बच्ची गायब हो रही है। यह तब हो रहा है, जब गृहमंत्री बयानबाजी कर नफरत फैलाने में सबसे आगे हैं। उनके अपने विधानसभा क्षेत्र में भी कुछ दिन पहले दो बहनों के साथ भाजपा नेताओं द्वारा बलात्कार किए जाने के पश्चात बड़ी बहन को आत्महत्या करनी पड़ी। उधर विदिशा में एक बेटी के बलात्कार के बाद बेटी और उसके पिता दोनों को ही आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा।

जसविंदर सिंह ने कहा है कि मैहर की घटना से सिर्फ आस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द के स्थल पर ही चोट नहीं हुई है, बल्कि पिछले कई महीनों से वहां सरकार प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध करने की बजाय साम्प्रदायिक विभाजन करने और मुस्लिम कर्मचारियों को हटाने के षडय़ंत्रों में ही व्यस्त थी। भाजपा और शिवराज सरकार की इसी घिनौनी हरकत का खामियाजा मासूम बच्ची को उठाना पड़ा है।
 
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा है कि अपराधियों से अपराधियों जैसा व्यवहार करने से ही बेटियां सुरक्षित रह सकती हैं। मगर भाजपा अपराधी को धर्म, जाति और राजनीति के चश्मे से देख कर बलात्कारियों और अपराधियों को ही बल पहुंचाती है।

माकपा नेता ने मासूम बच्ची के परिजनों के साथ सहानुभूति व्यक्त करते हुए बच्ची के उचित उपचार और परिजनों को सुरक्षा और रोजगार देने के साथ ही अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। 

जसविंदर सिंह 
9425009909

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...