Skip to main content

पुष्पराजगढ़ विधायक के गुर्गों ने रची साजिश, वर्षांत में ढह सकता है श्रमिक नेता जुगुल राठौर का आशियाना --- सहसराम चौधरी

पुष्पराजगढ़ विधायक के गुर्गों ने रची साजिश, वर्षांत में ढह सकता है श्रमिक नेता जुगुल राठौर का आशियाना --- सहसराम चौधरी
जैतहरी, मजदूर नेता जुगुल किशोर राठौर यह सपना में भी नहीं सोचा था कि मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन से प्रभावित किसानों एवं मजदूरों का हित की बातें करना इतना महंगा पड़ जाएगा कि उनके इंदिरा आवास से बनी आवास को भी ढहाने कि साज़िश रची जा सकती हैं। 

उक्त आशय की जानकारी संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू के महासचिव सहसराम चौधरी ने देते हुए बताया कि जब से मजदूर नेता साथी जुगल किशोर राठौर मोजर बेयर पावर प्लांट के प्रभावित खातेदारों को मध्य प्रदेश आदर्श पुनर्वास नीति के तहत सुविधाएं एवं कार्यरत मजदूरों को मध्य प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन व अन्य श्रम कानूनों से संबंधित सुविधाओं का दिलाए जाने की मांग किया है एवं किसान - मजदूरों को संगठित कर जन आंदोलन की है तब से पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को का भृकुटी टेढ़ी है ,। चूंकि मोजर बेयर पावर प्लांट कांग्रेसी विधायक के आका कमलनाथ के रिश्तेदार की है इस लिहाज से श्रमिक नेता के व्यक्तिगत जीवन पर हमला कर उनको उलझाए रखना कम्पनी के फायदे में है । इस लिहाज से विधायक जी अपने गुर्गों को वर्ष 2014 से लगातार श्रमिक नेता जुगुल किशोर राठौर के ऊपर एक से एक तीर चलाया जा कर ताबड़तोड़ हमला करने के लिए उकसा रहे है । 

सहसराम ने बताया कि जब हम जुगुल राठौर के साथ यूनियन के काम से इंदौर में थे तो विधायक जी के गुर्गों ने उनके पत्नी एवं नाबालिक बेटा को झूठी शिकायत कर 376 जैसे गम्भीर अपराध में उलझाने का प्रयास किया था । लेकिन तत्कालीन थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा के समझदारी से उनका नहीं चल पाया। इसके बाद उनके पोल्ट्री फार्म का रास्ता बंद करवाना, उनके भाई का निर्माणाधीन कुआं को ध्वस्त करवाना,वर्षा के पानी का निकास न देना और अब वर्षांत के‌ पानी का भराव कर मकान को ढहाने कि साज़िश रची जा रही है। सहसराम ने बताया कि कई बार तक प्रशासन एवं पुलिस को शिकायत किया गया है किंतु विधायक फुन्देलाल सिंह के प्रभाव व दबाव में शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
सहसराम ने बताया कि जुगुल राठौर सहनशील, हिम्मती एवं अनुभवी नेता हैं। जिनके सूझ बूझ से जिला अनूपपुर में कई उद्योगों में काम करने वाले मजदूरों के साथ साथ प्रदेश के बाहर काम करने वाले प्रवासी मजदूरो का भी हित हुआ है। ऐसे बहादुर नेता को असामाजिक तत्वों से बचाना हम सब मजदूर एवं किसानों का नैतिक जिम्मेदारी है।

सहसराम चौधरी ने मजदूरों एवं किसानों से अपील किया है कि अब सहने की क्षमता समाप्त हो गई है । ऐसे दुर्दांत एवं अत्याचारी लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त आ गया है, और हम सबको साथी जुगल किशोर राठौर के साथ कंधा से कंधा मिलाकर अन्यायियों का हिसाब चुकता करने की तैयारी करनी चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...