Skip to main content

श्रमिक संघ के बिरोध से बौखलाया नपाध्यक्ष पसान ने मजदूर से कराया श्रमिक नेता के खिलाफ झूठी शिकायत। श्रमिक संघ में आक्रोश -- जुगुल राठौर।

श्रमिक संघ के बिरोध से बौखलाया नपाध्यक्ष पसान ने मजदूर से कराया श्रमिक नेता के खिलाफ झूठी शिकायत। श्रमिक संघ में आक्रोश -- जुगुल राठौर।

अनूपपुर, दिनांक 24 जुलाई 2023 को एसईसीएल में श्रमिकों के हित के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले प्रमुख श्रमिक संघ बीएमएस, एचएमएस, इंटक, एटक एवं सीटू के द्वारा कंपनी के भवन एवं जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भाजपा नेता व नगर पालिका पसान के अध्यक्ष राम अवध के कारगुजारियों के खिलाफ महाप्रबंधक एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र को संयुक्त हस्ताक्षरित मांग पत्र सौंपा था।जिसमें मांग किया गया था कि एसईसीएल के मकान, जमीन एवं चिल्ड्रेन पार्क पर अवैध कब्जा करके श्रमिकों के हितों को प्रभावित किया जा रहा है। साथ ही उक्त भाजपा नेता एसईसीएल मैं ठेकेदारी करके हायर कमेटी द्वारा मजदूरों के लिए निर्धारित वेतन एवं सुविधाएं नहीं दी जा रही है । श्रमिक संघों ने शिकायत में यह भी बताया कि सड़क निर्माण में अध्यक्ष राम अवध के द्वारा घटिया दर्जे का करवाया जाकर व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है । जिससे बौखलाया नपाध्यक्ष ने नपा के सफाई कर्मचारी को मोहरा बनाकर श्रमिक संघ सीटू के नेता इंद्र पति सिंह के खिलाफ झूठी शिकायत करवा कर अपनी काले कारनामों पर पर्दा डालने का प्रयास किया है।
उक्त आशय की जानकारी सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के कार्यकारी अध्यक्ष जुगुल किशोर राठौर ने देते हुए बताया कि कामरेड इंद्र पति सिंह सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस जिला अनूपपुर के महामंत्री हैं और उनके कार्य एवं व्यवहार से पूरे जिले भर के श्रमिक संघ अच्छी तरह से परिचित हैं जो आरोप उनके खिलाफ लगाकर थाना में झूठी शिकायत करवाया है उससे उनका दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है और ना ही उनके स्वभाव में है‌ ।
 उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि श्रमिक संघों के मांग पर एस ई सी एल प्रबंधन समय रहते कार्यवाही नहीं करती है, एवं पुलिस नपाध्यक्ष के प्रभाव एवं दबाव में आकर श्रमिक नेता कामरेड इंद्र पति सिंह के खिलाफ कार्यवाही करती है तो जिला अनूपपुर के सीटू से सम्बद्ध सभी श्रमिक संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे ।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।