Skip to main content

श्रमिक कालोनियों में पानी की समस्या से मचा बवाल, बिजली पानी को तरस रहे ज़मुना कॉलोनी के निवासी भारतीय मजदूर संघ ने उठाया कदम कहा होगा धरना प्रदर्शन


श्रमिक कालोनियों में पानी की समस्या से मचा बवाल, बिजली पानी को तरस रहे ज़मुना कॉलोनी के निवासी
भारतीय मजदूर संघ ने उठाया कदम कहा होगा आंदोलन

अनुपपुर। एसईसीएल का ज़मुना कोतमा क्षेत्र प्रबंधन के अकर्मण्य और निरंकुश कार्यशैली से कंपनी कर्मचारी कष्ट मे जीवन जीने को मजबूर हैं.श्रमिक कालोनियों में पानी की समस्या से बवाल मचा हुआ है बिजली पानी को तरस रहे ज़मुना कॉलोनी के निवासी भारतीय मजदूर संघ ने उठाया कदम कहा होगा धरना प्रदर्शन भारतीय मजदूर संघ जमुना कोतमा क्षेत्र के अध्यक्ष विजय सिंह व महामंत्री रोशन उपाध्याय ने कहा है ज्ञापन भी प्रबंधन को दिया जाएगा यह भी कहा गया की 28 जुलाई को समस्त आम जन मानस सहित धरना प्रदर्शन किया जायेगा।जैसा की आपको विदित ही है कि भारतीय मजदूर संघ जमुना कोतमा क्षेत्र । 
क्षेत्र में व्याप्त समस्त श्रमिकों की समस्याओं को हर प्लेटफार्म पे उठाते रहता है। तथा समस्याओं का समाधान करवाते रहता है। श्रमिकों के बीच में रहकर उनका कार्य करने के लिए 24 घंटे तत्पर रहता है। इसी तारतम्य में वर्तमान में कुछ माह से जमुना कोतमा क्षेत्र में बिजली एवं पानी का विकराल संकट उत्पन्न हुआ जिस पर भारतीय मजदूर संघ ने पहल की जिसका मिनिट्स सोशल मीडिया के माध्यम से आप लोगों के बीच में भी दिया गया था ।पानी में कुछ सुधार हुआ था। परंतु पुनः आज वही स्थिति पैदा हो गई है पानी और बिजली का विकराल संकट उत्पन्न हो गया है। पानी और बिजली के विकराल संकट को लेकर के 26 तारीख को दोपहर को मैं और महामंत्री जी ने स्टाफ ऑफिसर विद्युत यांत्रिकी ।तथा स्टाफ ऑफीसर सिविल से बात की। जिस पर स्टाफ ऑफिसर विद्युत यांत्रिकी के द्वारा आज 27/7/ 2023 की शाम तक विद्युत समस्या को सुधार लेने का आश्वासन दिया था। परंतु संगठन को नहीं लगता है कि सुधार कर पाएंगे कर लेते हैं तो अच्छी बात है। परंतु स्टाफ ऑफिसर सिविल के द्वारा कुछ ऐसा नहीं कहा गया कि जिससे पानी में सुधार हो सके। जिसके कारण भारतीय मजदूर संघ जमुना कोतमा क्षेत्र की समस्त कालोनियों में व्याप्त जल संकट एवं विद्युत संकट को लेकर शाम को 4:00 बजे महाप्रबंधक कार्यालय के सामने वृहद आंदोलन ,धरना प्रदर्शन, एवं ज्ञापन देने के लिए बाध्य है। भारतीय मजदूर संगठन आपसे विनम्र अपील करता है की अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जीएम ऑफिस के सामने 4:00 बजे ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर भारतीय मजदूर संघ के झंडे तले अपनी मांगों को मनवाने के लिए आगे आएं। भारतीय मजदूर संघ जमुना कोतमा क्षेत्र जमुना कोतमा क्षेत्र में व्याप्त समस्त समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है, सदैव तत्पर था, एवं सदैव तत्पर रहेगा।
साथियों आप सभी पर विश्वास करते हुए कि आप ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होंगे इसी उम्मीद के साथ भारतीय मजदूर संघ जमुना कोतमा क्षेत्र परिवार।

  प्रतिमाह करोड़ों रुपए बिजली का भुगतान होने के बाद भी कंपनी के कर्मचारी प्रतिदिन 4 से 6 घंटा बिजली क्षेत्र के प्रत्येक कालोनियों में बंचित रहता है. इसका सिर्फ एक ही कारण होता है कि विभिन्न कालोनियों में लगे ट्रांसफार्मर पर्याप्त क्षमता के नहीं होते हैं या उनका रखरखाव सही ढंग से नहीं किया जाता है.इसी प्रकार क्षेत्र के कंपनी कर्मचारी के आवासों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति तो दूर पर्याप्त पानी भी सप्लाई नहीं किया जाता है. विगत कई दिनों से गोविंदा फिल्टर प्लांट से जमुना कॉलोनी तक तक सप्लाई करने वाला पाइप लाइन जो कि लगभग 500 मीटर चोरी हो जाने से जमुना कॉलोनी के निवासी एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं जमुना यू जी आर ओ और मुर्धवा से थोड़ी बहुत पानी की आपूर्ति होती है जोकि स्वाति के बूंद की तरह है. कर्मचारी प्रबंधन की नीतियों से इतना त्रस्त चुका है कि उसे पानी और बिजली के अभाव में ड्यूटी जाने से वंचित रहना पड़ता है. इस संदर्भ में बताया कि जमुना कोतमा क्षेत्र की समस्या विगत 1 वर्षों से ज्यादा है प्रबंधन का कार्य है कि पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाकर पॉइप चोरी करने वाले अपराधियों पर कार्रवाई करवाएं.
 यदि प्रबंधन जल्द से जल्द बिजली और पानी की आपूर्ति संचित और पर्याप्त नहीं करता है तो महाप्रबंधक कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेगा. ज़िसकी ज़िम्मेवारी प्रबंधन की होगी.निवेदक विजय सिंह अध्यक्ष जमुना कोतमा क्षेत्र
रोशन उपाध्याय महामंत्री जमुना कोतमा क्षेत्र
संजय सिंह कल्याण बोर्ड सदस्य जमुना कोतमा क्षेत्र।
एवं समस्त भारतीय मजदूर संघ जमुना कोतमा क्षेत्र परिवार।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।