Skip to main content

भारतीय मजदूर संघ के मांग पत्र पर बिजली की समस्या के समाधान के बाद पानी की समस्या का संपूर्ण निदान करने हेतु प्रबंधन ने शुरू की मुहिम।

भारतीय मजदूर संघ के मांग पत्र पर बिजली की समस्या के समाधान के बाद पानी की समस्या का संपूर्ण निदान करने हेतु प्रबंधन ने शुरू की मुहिम। 


भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी भी समस्या समाधान में अपना भरपूर सहयोग प्रदान करने में लगे।जल्द से जल्द श्रमिकों को मिलेगा भरपूर पानी।


अनुपपुर।जमुना कोतमा क्षेत्र में विगत कई महीनो से जमुना कॉलरी में बिजली कटौती और पानी की समस्या से श्रमिक कालोनियों ने रहने वाले श्रमिको को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था इस मुद्दे पर पहल करते हुए बिजली पानी की समस्या को लेकर 28 जुलाई को भारतीय मजदूर संघ ने धरना प्रदर्शन किया।बीएमएस के नोटिस देते ही जमुना कोतमा क्षेत्र के प्रबंधन ने शुरू किया समस्याओं का समाधान आपको बता दे कोयला खदान श्रमिक संगठन बीएमएस के द्वारा 27 जुलाई 2023 को एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र में व्याप्त पानी बिजली की समस्या को लेकर 28 जुलाई 2023 को महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने की नोटिस जारी करते ही एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र का प्रबंधन समस्याओं का समाधान करने में लग गया।और बीएमएस के नेताओं को समझाने का प्रयास करते हुए धरना प्रदर्शन करने से रोकने का प्रयास किया लेकिन भारतीय मजदूर संघ क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री ने प्रबंधन की एक नहीं सुनी और जनहित के मुद्दे को लेकर 28 जुलाई 2023 को महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन कर समस्याओं का समाधान करने की मांग की ।धरना प्रदर्शन के चालू होने से पहले ही जमुना कॉलरी में ट्रांसफार्मर के कारण बिगड़ी विद्युत व्यवस्था को प्रबंधन ने ठीक करते हुए विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने का कार्य तो कर दिया लेकिन वही पानी की समस्या का समाधान किए जाने का भरोसा धरना प्रदर्शन के दौरान जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक एच एस मदान ने दिया। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएमएस विजय सिंह ने जमुना कोतमा क्षेत्र के प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी दी कि श्रमिक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर काम करते हुए निदान किया जाए अन्यथा आने वाले समय में प्रबंधन को उग्र आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। पानी बिजली की समस्या से कर्मचारी परेशान होंगे तो यह सहन नहीं किया जाएगा ।धरना प्रदर्शन के उपरांत विशाल जनसमर्थन के साथ भारतीय मजदूर संघ के नेताओं द्वारा जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक एचएस मदान को समस्याओं के समाधान किए जाने हेतु ज्ञापन सौपा गया जिस पर महाप्रबंधक ने शीघ्र मांग पत्र पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। प्रबंधन ने अब अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए श्रमिक कालोनियों में होने वाली समस्या का निदान करते हुए बिजली व्यवस्था दुरुस्त करते हुए अब पानी की समस्या पर भी कार्य शुरू कर दिया है।भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी भी समस्या समाधान में अपना भरपूर सहयोग प्रदान करने में लगे।जल्द से जल्द श्रमिकों को मिलेगा भरपूर पानी।






Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला

10 साल की मासूम का गैंग रेप, मूक-बधिर को सड़क से उठा ले गए थे दरिंदे Minor Gang Rape MP: एमपी के अशोकनगर जिले में 10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला, कुशवाह समाज ने आरोपियों का समाज से किया बहिष्कार, दिल दहला देने वाले इस मामले में दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन, फांसी की मांग पर अड़े Minor Gang Rape MP: दो दिन पहले 10 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुशवाह समाज ने बड़ा निर्णय लिया है। तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, जिन्हें समाज ने बहिष्कृत कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देते हुए समाज ने इन आरोपियों और उनके परिवारों से हर तरह का रिश्ता और संपर्क खत्म कर दिया है। कुशवाह समाज का ये निर्णय जिलेभर में चर्चा बना हुआ है। यहां पढ़ें खौफनाक हादसे का पूरा सच मामला 26 सितंबर की शाम को नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर पड़ोसी गांव किरोंदा के भगवत पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू पुत्र दमोदर कुशवाह और जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने 10 वर्ष की नाबालिग को रास...