Skip to main content

सोननदी में डूबे युवक के शव को रेस्क्यू दल ने किया बरामद

सोननदी में डूबे युवक के शव को रेस्क्यू दल ने किया बरामद
अनूपपुर/24/6/2023/विगत शुक्रवार की दोपहर 11 बजे के लगभग जैतहरी थाना के अन्तर्गत ग्राम रोहिलाकछार के पास सोननदी में मछली मारने गये दो युवक नांव पलटने से डूब गए थे जिसमें एक व्यक्ति बालाराम तैरकर बाहर निकल आया और एक व्यक्ति डूब गया जिसकी सूचना जैतहरी थाना से दिए जाने पर डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेण्ट के निर्देश पर एस,डी,ई,आर,एफ,एवं होमगार्ड अनूपपुर की रेस्क्यू टीम द्वारा शुक्रवार की साम एवं शनिवार की सुबह सोननदी के पानी में खोजबीन कर कार्य किया गया खोजबीन दौरान शुक्रवार को 10.30 बजे सोननदी के अंदर कचड़े में फंसे युवक सूरज के शव को निकाल कर जैतहरी पुलिस के सुपुर्द किया गया इस कार्य में अनुज कुमार,भूपेंद्र सिंह,संजय सिह,रामपाल,ईश्वर सिंह ,नरेन्द्र सिंह,गोरे लाल,जितेंद्र के साथ जैतहरी थाना का स्टाफ,ग्राम पंचायत क्योटार के सरपंच, पटवारी संजय मिश्रा गांव के जागरूक नागरिक एवं पंच प्रेमलाल यादव एवं ग्रामीणों के सहयोग से यह कार्य में सफलता मिल सकी ।
ज्ञातव्य है कि शुक्रवार की दोपहर 11 बजे के लगभग उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम छादा के दो युवक बालकराम पिता रामरतन वर्मा 45 वर्ष एवं सूरज पिता दादूराम वर्मन 30 वर्ष अनूपपुर के एक मुस्लिम मछली ठेकेदार के कहने पर जैतहरी थानांतर्गत ग्राम रोहिलाकछार के समीप स्थित सोननदी में नाव से मछली मारने के गए रहे इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होने पर नाव पलट गई जिससे 30 वर्षीय सूरज वर्मन डूब गया वही बालकराम वर्मन ने तैर कर नदी के किनारे आकर अपनी जान बचाई व घटना की जानकारी ग्रामीणों को दिए जाने पर ग्राम के सरपंच,पंच,पटवारी,सचिव सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी थाना जैतहरी एवं आपदा प्रबंधन होमगार्ड अनूपपुर को दी थी शुक्रवार की दोपहर से रेस्क्यू दल द्वारा सोननदी में बने बैराज के पीछे रोहिलाकछार गांव के पास गहरे पानी में रेस्क्यू का काम चालू किया लेकिन दोपहर बाद अत्याधिक वर्षा एवं आंधी-तूफान के कारण रेस्क्यू का काम रोकना पड़ा जिसे शनिवार की सुबह फिर से रेस्क्यू काम प्रारंभ कर खोजबीन के दौरान लापता 30 वर्षीय युवक सूरज बर्मन का शव सोननदी के बीच झाड़-झंकार एवं कचड़े मे फसा था को बरामद कर जैतहरी पुलिस के हवाले किए जाने पर पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा कर पी,एम,हेतु जैतहरी अस्पताल भेजा।
 रिपोर्ट शशिधर अग्रवाल अनूपपुर

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...