Skip to main content

भाजपा को बदनाम करने के लिए चुनावी ढोल पीट रही है कांग्रेस:- रामदास पुरी

भाजपा को बदनाम करने के लिए चुनावी ढोल पीट रही है कांग्रेस:- रामदास पुरी
प्रेस वार्ता कर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस क्रियाकलापों का किया पर्दाफाश
अनूपपुर। जन हितेषी मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश के विकास के लिए किए जा रहे बेहतर कार्यों तथा 3 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को 24 जून 2023 को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान साझा करते हुए कमलनाथ सरकार के दौरान की गई जनता के साथ धोखाधड़ी एवं कमलनाथ के काले कारनामों को उजागर करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह परिहार एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह तथा जिले के पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति में कहा कि भाजपा को बदनाम करने के लिए कांग्रेश चुनावी ढोल पीट रही है जिसे जनता भली-भांति समझ रही है।

कांग्रेस ने किया जनता से वादाखिलाफी 

भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने पूर्व की कमलनाथ सरकार के द्वारा किए गए काले कारनामों उजागर करते हुए कहा की कांग्रेस की सरकार ने जनता के साथ वादाखिलाफी का काम किया है कांग्रेस ने जनता से वादा किया था की सरकार में आते ही 10 दिन में 2 लाख तक किसानों का कर्जमाफी करेंगे जो वादा झूठा निकला ,कर्ज माफी के फर्जी प्रमाण पत्र पकड़ा कर भोले-भाले किसानों को डिफाल्टर बना दिया, युवाओं को ₹4000 महीने बेरोजगारी भत्ता देने का झांसा दिया, कन्यादान योजना में 51हजार की घोषणा कर सरेआम बेटियों को ठगा ,गेहूं पर बोनस फसल बीमा किसान समृद्धि निधि को भी हजम कर गए, लाडली लक्ष्मी योजना नन्हीं बेटियों को तरसाया।

बंद कर दी गरीबों की योजनाएं

श्री पुरी ने बताया की कमलनाथ सरकार में आते ही गरीबों की योजनाएं बंद कर दी ,गरीबों का सहारा बनी संबल योजना को तहस-नहस कर दिया ,प्रधानमंत्री आवास योजना के ढाई लाख आवास लौटा दिए, प्रदेश के अंदर बीमारी सहायता मेधावी छात्र योजना जैसी अनेक योजनाओं को बंद कर दिया ,विरोधी विचारधारा को कुचलने का प्रयास किया भाजपा कार्यकर्ताओं पर जुल्म ढाए ,चंबल एक्सप्रेस वे जैसी महत्वाकांक्षी योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया ,यदि विकास किया तो केवल अपने घर का और कांग्रेस का ,भारिया सहरिया और बैगा श्रमिकों के हजारों रुपए महीने भी कमलनाथ की सरकार खा गई ,पंचायतों में गौशाला के नाम पर झूठ बोला गया।
भाजपा सरकार ने गरीबों की चिंता, हर क्षेत्र में किया कार्य 

रामदास पुरी ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा अनेक योजनाओं के माध्यम से गरीबों की चिंता की गई और उन्हें लाभ पहुंचाया गया साथ ही आर्थिक समृद्धि की ओर मध्यप्रदेश को बढ़ाने में सरकार ने बड़े पैमाने पर कार्य किया. मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के प्रथम एवं द्वितीय चरण के दौरान हितग्राही मूलक योजनाओं के सत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त किया गया मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई क्रांति का आगाज किया गया सड़क बिजली स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा करते हुए प्रदेश के अंदर माफिया गुंडा बदमाशों तथा आतंक पर शिकंजा कसा गया धार्मिक स्थलों पर सरकार ने पहल करते हुए ऐतिहासिक कार्य कराए हैं ।लेकिन कांग्रेस को भाजपा का विकास हजम नहीं हो रहा है और वह चुनाव के आते ही बरसाती मेंढक की तरह टर्र टर्र करने लगती है

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।