Skip to main content

भाजपा सरकार ने घर-घर पहुंचाया योजनाओं का लाभ, बिजुरी नगर मे कोतमा विधानसभा का लाभार्थी सम्मेलन हुआ संपन्न

भाजपा सरकार ने घर-घर पहुंचाया योजनाओं का लाभ,

 बिजुरी नगर मे कोतमा विधानसभा का लाभार्थी सम्मेलन हुआ संपन्न
अनूपपुर । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदास पुरी के मार्गदर्शन में बिजुरी नगर में 25 जून 2023 को कोतमा विधानसभा का लाभार्थी सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें भारी संख्या में लाभार्थियों ने हिस्सा लिया। लाभार्थी सम्मेलन के प्रभारी नगर परिषद डूमर कछार के निर्विरोध अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश गौतम अतिथि पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल,शिवकुमार त्रिपाठी, जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी,वरिष्ठ भाजपा नेता अंतोदय समिति के अध्यक्ष लवकुश शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष हनुमान गर्ग, गयाबोध मिश्रा बिजुरी नगर पालिका अध्यक्ष सहबिन पनिका,जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह,मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र महरा की गरिमामय उपस्थिति में भाजपा के महापुरुषों के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

लाभार्थी सम्मेलन के उद्देश्य को किया साझा

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हनुमान गर्ग के ने लाभार्थी सम्मेलन के आयोजन के उद्देश्य को लेकर उपस्थित आम जनमानस के समक्ष जानकारी प्रस्तुत की । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संगठन द्वारा चलाए जा रहे लाभार्थी सम्मेलन के माध्यम से समाज के सभी लोगों तक केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद करना और उन्हें सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराने के संबंध में जानकारी दी।

जनता के दर्द को सरकार ने समझा

नगर परिषद डूमर कछार के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष कार्यक्रम के प्रभारी सुनील कुमार चौरसिया ने लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार ने जनता के दर्द को समझा और चिंता करते हुए सरकार ने जन्म से लेकर अंतिम यात्रा तक योजनाओं के माध्यम से जनता को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। भाजपा की सरकार हर व्यक्ति की चिंता करती है और सरलता से योजनाओं का लाभ मिलता है। छोटी सी छोटी योजना आम जनमानस के लिए वरदान साबित हो रही है।

कांग्रेस शासन में नहीं थी योजनाए

कोतमा विधानसभा के पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में ऐसी कोई योजना नहीं थी जिससे कि आम जनमानस को राहत मिल सके हमारी सरकार अनेक योजनाओं के माध्यम से सीधे जनता को लाभ पहुंचा रही है, इसलिए जनता को मालूम होना चाहिए की योजनाएं किसकी सरकार दे रही है। 2003 के पहले कांग्रेस शासनकाल के दौरान प्रदेश की जनता का क्या हाल था यह किसी से छुपा नहीं है आज भाजपा के शासनकाल में प्रदेश उन्नति कर रहा है 

घर-घर पहुंचाया योजनाओं का लाभ

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने लाभार्थी सम्मेलन में उपस्थित लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए सरकार की योजनाओं को ना केवल साझा किया बल्कि उनसे योजनाओं के बारे में जानकारी भी ली और बताया की भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा चलाई जा रही अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता को घर घर योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य सरकारी तंत्र के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया है। सरकार ने संबल योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना, प्रधानमंत्री आवास ,आयुष्मान कार्ड, मेधावी छात्र योजना जैसे अनेक योजनाओं के माध्यम से जनता को लाभ दिया गया ।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र महरा बिजुरी,नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती सहबिन पनिका एवं लाभार्थी टोली के सदस्य दीपक शर्मा,रुक्मणी चक्रवर्ती, रविंद्र शर्मा ,पूर्णिमा सिंह ने अहम भूमिका अदा की, इस कार्यक्रम में अजय शुक्ला, गजेंद्र सिंह सिकरवार ,रवि शंकर तिवारी,कंचना मेहता, मुरली गौतम,गुंजन साह, रामचरण साहू,सुनील उपाध्याय, रवि सिंह ,चंदा देवी महरा ,रंजीत वर्मा ,शैलेन्द्र सिंह के अलावा भारी संख्या में कोतमा विधानसभा के लाभार्थी विभिन्न नगरी निकाय एवं आसपास के ग्राम पंचायतों के लाभार्थी एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मेलन में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का आभार बिजुरी नगर पालिका की अध्यक्ष सहबिन पनिका ने व्यक्त किया साथ ही कार्यक्रम का सफल मंच संचालन भूपेंद्र महरा मंडल अध्यक्ष भाजपा बिजुरी ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।