Skip to main content

मोदी सरकार में साकार हुआ समाज का सपना:- रामदास पुरी ।पुष्पराजगढ़ में विधानसभा स्तरीय पत्रकार वार्ता को जिला अध्यक्ष ने किया संबोधित

मोदी सरकार में साकार हुआ समाज का सपना:- रामदास पुरी ।

पुष्पराजगढ़ में विधानसभा स्तरीय पत्रकार वार्ता को जिला अध्यक्ष ने किया संबोधित
पुष्पराजगढ़ /अनूपपुर । मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पुष्पराजगढ़ विधानसभा स्तरीय प्रेस वार्ता को 23 जून 2023 को भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी संबोधित करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष की उपलब्धियों को मीडिया के सामने रखा इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए कार्यों की भी जानकारी उपलब्ध कराई । भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह की उपस्थिति में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री पुरी ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और देश के अंदर अनेक ऐतिहासिक कार्य किए जाने के साथ ही समाज के गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से देश की जनता के जीवन में परिवर्तन लाने का कार्य 9 वर्षों के अंदर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किया गया और अनेक उपलब्धियों के साथ देश आगे बढ़ रहा है और दुनिया का नजरिया भारत के प्रति बदला है। मोदी सरकार में साकार हुआ समाज का सपना हर क्षेत्र में सरकार द्वारा लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने का कार्य किया गया है।
श्री पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल के दौरान भारत को एक नई दिशा देने के साथ ही देश की दशा बदलने का कार्य बड़े पैमाने पर किया गया है। कश्मीर मुद्दा से लेकर राम मंदिर के निर्माण धारा 370 देश की सुरक्षा व्यवस्था की चिंता करने के साथ ही गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से देश की जनता के जीवन में परिवर्तन लाने का कार्य किया गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने बताया की प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन ,पीएम स्वनिधि, मुद्रा योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत ,सौभाग्य योजना ,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, तीन तलाक के खिलाफ कानून तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में तथा अन्य योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सम्मान देने के साथ ही उन्हें सशक्त बनाने का कार्य किया गया । देश की सुरक्षा व्यवस्था विदेश नीति पर सरकार ने जिस तरह से कार्य किया है वह स्वागत योग्य है केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज में बदलाव दिखाई देता है प्रेस वार्ता के दौरान पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों ने स्थानीय कई मुद्दों को भाजपा जिला अध्यक्ष के समक्ष उठाया उन समस्याओं के समाधान हेतु पत्रकार बंधुओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने भरोसा दिया ।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...