Skip to main content

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भाजपा नेताओं ने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भाजपा नेताओं ने की अपील

अनूपपुर। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 1 जुलाई 2023 को 3:00 बजे शहडोल जिले के ग्राम लालपुर में आयुष्मान कार्ड वितरण एवं सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं जहां पर प्रधानमंत्री के द्वारा मध्य प्रदेश शहडोल संसदीय क्षेत्र के लिए अनेक सौगातें दी जाएंगी। उनके आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी, शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद तथा राज्य सरकार के मंत्री कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रूपरेखा तैयार की है। प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह, शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों तथा आम जनमानस से प्रधानमंत्री के आयोजित कार्यक्रम में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

प्रधानमंत्री का आगमन हमारे लिए गौरव की बात:- बिसाहूलाल सिंह 

मध्य प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शहडोल आगमन हम सबके लिए गौरव की बात है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश की धरती पर जब भी पहुंचे हैं तो उनके द्वारा बड़ी सौगात इस प्रदेश को दी गई है। एक बार फिर से वह बड़ी सौगात देने के लिए शहडोल की धरती को चुना है हम सबको भारी संख्या में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पहुंचना है और उनके निर्णय का स्वागत करना है।

एक नई सौगात देने पहुंच रहे हैं देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री:- सांसद हिमाद्री सिंह

शहडोल संसदीय क्षेत्र के सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री 1 जुलाई 2023 को 3:00 शहडोल संसदीय क्षेत्र की धरती ग्राम लालपुर मे नई सौगात देने के लिए पहुंच रहे हैं यहां से प्रधानमंत्री के द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरण एवं सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 का शुभारंभ करेंगे जो हमारे प्रदेश एवं संभाग के लिए सौभाग्य की बात है सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने शहडोल संसदीय क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कार्यकर्ताओं में होगा ऊर्जा का संचार:- रामदास पुरी 

भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर के जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है तथा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश एवं प्रदेश के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक कार्य से मध्य प्रदेश की जनमानस में उत्साह का वातावरण निर्मित है। श्री पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बड़ी सौगात देने के लिए हमारे बीच पहुंच रहे हैं इस सौगात से समाज के हर वर्ग के लोगों के जीवन में परिवर्तन आएगा और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी ।उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...