Skip to main content

जैतहरी मंडल के विभिन्न ग्राम पंचायतों में युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता,भाजपा की विचारधारा से प्रेरित होकर युवा ले रहे हैं सदस्यता :- सिद्धार्थ शिव सिंह

जैतहरी मंडल के विभिन्न ग्राम पंचायतों में युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता,

भाजपा की विचारधारा से प्रेरित होकर युवा ले रहे हैं सदस्यता :- सिद्धार्थ शिव सिंह

अनूपपुर । भारतीय जनता पार्टी रीति नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होकर अनूपपुर जिले के जैतहरी मंडल क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में युवाओं का निरंतर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है ।भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी के मार्गदर्शन उपरांत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जैतहरी मंडल के प्रभारी सिद्धार्थ शिव सिंह एवं मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर के द्वारा ग्राम पंचायत चोलना ग्राम पंचायत बीड़ एवं ग्राम पंचायत जरियारी में बैठक कर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई और युवाओं ने भाजपा के सिद्धांतों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण करते हुए संगठन के लिए कार्य करना प्रारंभ किया है। गत दिनों संपन्न हुई ग्राम पंचायत चोलना की बैठक में 15 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की , ग्राम पंचायत बीड में 19 युवा भाजपा में शामिल हुए तथा ग्राम पंचायत जरियारी में भी 15 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए जिम्मेदारियों को पूरा करने का संकल्प लिया। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के भाजपा में शामिल होने से जहां अन्य दलों को बड़ा झटका लग रहा है तो वह भारतीय जनता पार्टी युवा शक्ति के माध्यम से मजबूत हो रही है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह ने कहा कि जैतहरी क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में युवाओं का रुझान भारतीय जनता पार्टी के प्रति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है पार्टी और सरकार के कार्य से युवाओं में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है जिसका परिणाम है क्षेत्र के युवा संगठन में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस, कम्युनिस्ट, गोंडवाना, जयस एवं अन्य दलों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं ।भाजपा में शामिल होने वाले सभी युवाओं का तिलक वंदन कर उनका पार्टी में स्वागत किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।