Skip to main content

अनूपपुर जिले में पहुंच रही रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का सभी करें भव्य स्वागत :-रामदास पुरी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में यात्रा का होगा समापन

अनूपपुर जिले में पहुंच रही रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का सभी करें भव्य स्वागत :-रामदास पुरी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में यात्रा का होगा समापन 

अनूपपुर । शौर्य और वीरता की प्रतीक रानी दुर्गावती के गौरव यात्रा को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने कहा कि वीरता और बलिदान गाथा को जन-जन तक पहुंचाने 22 जून को बालाघाट से केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना की गई गौरव यात्रा अनूपपुर जिले में 24 जून को प्रवेश करेगी। गौरव यात्रा का रात्रि विश्राम पुष्पराजगढ़ (राजेन्द्रग्राम) में होगा, जहां स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यात्रा के जिले में अगले पड़ाव के तहत 25 जून को अपरान्ह 12 बजे अनूपपुर जिला मुख्यालय में सभा/संवाद का कार्यक्रम होगा। तत्पश्‍चात् यात्रा जैतपुर विधानसभा क्षेत्र जिला शहडोल के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा का समापन 27 जून को लालपुर (शहडोल) में होगा। 
श्री पुरी ने बताया इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शौर्य और वीरता की प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर गौरव यात्रा का समापन करेंगे। उल्लेखनीय है कि रानी दुर्गावती ने गोंड़वाना राज्य की शासक बनकर 15 सालों तक वीरतापूर्वक शासन किया था। उन्होंने अपने शासनकाल में लगभग 50 युद्धों में शत्रुओं को पराजित किया। रानी दुर्गावती ने 3 बार मुगलों को भी हराया, जहां उनका सम्पूर्ण जीवन कुशल शासक और वीर योद्धा के रूप में इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में वर्णित है। भारतीय इतिहास में वीर महिलाओं में गिनी जाने वाली रानी दुर्गावती एक वीर, निडर और बहुत साहसी योद्धा थीं। रानी दुर्गावती ने अपनी अंतिम सांस तक मुगलों के साथ आजादी की लड़ाई लड़ी। जहां उनके बलिदान की स्मृति में एक सप्ताह तक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिसके चलते ही गौरव यात्रा निकाली जा रही है, जो उनके शौर्य और वीरता पर आधारित होगी। 
मध्यप्रदेश की गौरव रानी दुर्गावती के बलिदान को स्मरण करने निकाली गई गौरव यात्रा का समापन 27 जून 2023 को लालपुर (शहडोल) में होगा। जिसमें मध्यप्रदेश की गौरव रानी दुर्गावती जी के बलिदान को स्मरण करने स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पधार रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों तथा आम जनमानस से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...