Skip to main content

शहडोल में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का होगा समापन,फग्गन सिंह, हिमाद्री सिंह सहित पांच अन्य बनाए गये यात्रा प्रभारी

शहडोल में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का होगा समापन,

फग्गन सिंह, हिमाद्री सिंह सहित पांच अन्य बनाए गये यात्रा प्रभारी

अनूपपुर / 22 जून से शुरु हुई वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का समापन 27 जून 2023 को शहडोल के लालपुर मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित विशाल कार्यक्रम में होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ यात्रा के प्रभारीगण, कई केन्द्रीय मंत्री, मध्यप्रदेश शासन के मंत्रियों के साथ लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है। 22 जून को बालाघाट में यात्रा का औपचारिक शुभारंभ भारत सरकार के केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की विशेष उपस्थिति में किया गया। पांच अन्य स्थानों से यह यात्रा शुरु हो कर शहडोल में पूर्ण होगी।    
प्रति वर्ष 24 जून को रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस प्रदेश के कई जिलों में श्रद्धा पूर्वक मनाया जाता है । वर्तमान में जितने प्रमुख स्मारक रानी दुर्गावती पर बने हैं, अधिकांश वे सभी भाजपा के शासन काल में बनाये गए हैं। । गोंड बहुल सभी क्षेत्रों में बलिदान दिवस के कार्यक्रम बड़ी संख्या में आयोजित किये जाते हैं। आगामी 24 जून को भी पूरे प्रदेश में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस मनाया जायेगा | चूंकि स्थानीय स्तर पर बलिदान दिवस कार्यक्रम मनाये जाते है, इसलिए बलिदान दिवस हेतु समाज द्वारा बड़े कार्यक्रम एक सप्ताह तक आयोजित होते है।
 प्रधानमंत्री करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित --- 
 रानी दुर्गावती की बलिदान गाथा को जन-जन तक पहुँचाने हेतु रानी दुर्गावती बलिदान दिवस गौरव यात्रा का शुभारंभ 22 जून 2023 को बालाघाट में गृह मंत्री अमित शाह जी के हाथों किया गया। यह यात्रा रानी दुर्गावती के जीवन से जुड़े सभी प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगी एवं इसका समापन 27 जून 2023 को मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में होगा। यह मध्यप्रदेश के लिए गौरव का अवसर है जिसमें मध्यप्रदेश की गौरव रानी दुर्गावती जी के बलिदान को स्मरण करने स्वयं प्रधानमंत्री पधार रहे हैं। भाजपा नेता मनोज द्विवेदी ने बतलाया है कि इस यात्रा के संयोजक निशांत खरे , अध्यक्ष युवा आयोग हैं। सम्पूर्ण यात्रा का कन्ट्रोल रूम भोपाल में बनाया गया है। यह यात्रा पांच स्थानों से एक साथ शुरु होगी और ये सभी यात्राएं शहडोल पहुंच कर प्रधानमंत्री की उपस्थिति वाले कार्यक्रम में पूर्ण हो जाएंगी ।
 1. बालाघाट से शहडोल 22 जून 2023 को यात्रा का शुभारंभ गृह मंत्री अमित शाह , यात्रा प्रभारी फग्गन नसिंह कुलस्ते केन्द्रीय मंत्री, 2. छिंदवाड़ा से शहडोल यात्रा प्रभारी दुर्गादास उईके, सांसद, 3. सिंगरामपुर (जबेरा/ दमोह) से शहडोल
यात्रा प्रभारी विजय शाह , वन मंत्री म.प्र. शासन, 4. कलिंजर फोर्ट (उ.प्र.) जन्म स्थान से शहडोल यात्रा प्रभारी श्रीमती सम्पतिया उईके, यात्रा उप प्रभारी सुमेर सिंह सोलंकी, राज्यसभा सांसद 5. धौहनी (सीधी से शहडोल) यात्रा प्रभारी श्रीमती हिमाद्री सिंह ,सांसद ,शहडोल यात्रा की अगुवाई करेगें।
     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा में शामिल होने से उनकी जनजातीय समाज के जन नायकों को लेकर उनके सम्मान एवं समाज के स्वाभिमान, गौरव,सद्भावना के प्रति चिंतन को परिलक्षित करता है। एक ओर देश में 70 साल राज करने वाली सरकारों ने जनजातीय अस्मिता और गौरव स्थापना के लिये कुछ नहीं किया तो वहीं भाजपा सरकार निरंतर इस दिशा में ठोस कार्य करती दिख रही है। गौरव यात्रा के प्रभारियों सहित जनजातीय नेताओं और समाज में इसे लेकर व्यापक सकारात्मक उत्साह का भाव देखा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।