Skip to main content

एसईसीएल को एसोचैम कॉर्पोरेट गवर्नेंस अवार्ड 2023इंडियन माइनिंग एंड मिनरल्स कॉनक्लेव 2023 कोलकाता में दिया गया पुरस्कार

एसईसीएल को एसोचैम कॉर्पोरेट गवर्नेंस अवार्ड 2023
इंडियन माइनिंग एंड मिनरल्स कॉनक्लेव 2023 कोलकाता में दिया गया पुरस्कार

भारतीय वाणिज्य संस्थानों की प्रतिष्ठित संस्था एसोचैम (एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया) द्वारा एसईसीएल को बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 2023 अंतर्गत कॉर्पोरेट गवर्नेंस अवार्ड दिया गया है। देश की अग्रणी कोयला कंपनियों में से एक एसईसीएल को कॉर्पोरेट गवर्नेंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। उक्त सम्मान एसईसीएल शीर्ष प्रबंधन की ओर से निदेशक (वित्त) श्री जी श्रीनिवासन द्वारा दिनांक 30 जून को कोलकाता में एसोचैम द्वारा आयोजित इंडियन माइनिंग एंड मिनरल्स कॉनक्लेव 2023 में ग्रहण किया गया।
विदित हो कि कंपनी द्वारा कंपनीज़ एक्ट 2013, सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड), लोक उद्यम विभाग (डीपीई) आदि द्वारा कॉर्पोरेट गवर्नेंस को लेकर जारी विभिन्न नियमों एवं प्रावधानों जैसे एसईसीएल बोर्ड का पुनर्गठन, समय-समय पर बोर्ड मीटिंग, नियमित वार्षिक आम बैठक एवं बैठकों में ऑडिट कमेटी के चेयरमैन की उपस्थिति सुनिश्चित करना, व्हिसल ब्लोअर मैकेनिज्म, कंपनी वेबसाइट पर समितियों के संबंध में जानकारी देना, आदि के अनुपालन के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है।
सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा के नेतृत्व में कंपनी द्वारा कॉर्पोरेट गवर्नेंस को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने पर ज़ोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में सीएमडी श्री मिश्रा द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 को 'अनुपालन की संस्कृति का वर्ष' के रूप में मनाने का आव्हान किया है। 
एसईसीएल बोर्ड/समितियों, सीआईएल की बोर्ड/समितियों, कोयला मंत्रालय, भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी), सेबी, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, डीजीएमएस, केंद्र और राज्य सरकार। इत्यादि, से मिले सलाह/सुझावों साथ ही सीएमडी समन्वय बैठक, जीएम समन्वय बैठक आदि में दिए गए निर्णय/निर्देशों समयानुसार अनुपालन के लिए कंपनी एक संरचित नीति ढांचा भी तैयार कर कार्यान्वित कर रही है जिसमें जिम्मेदारियाँ भी तय की गईं हैं।
कोलकाता में हुए समारोह में कंपनी प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य प्रबन्धक (पर्यावरण) डॉ अनुराग
तिवारी एवं मुख्य प्रबन्धक (खनन) श्री सत्यरंजन त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।