ग्राम पंचायत पयारी क्रमांक 1 में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा , सरपंच ने कहा पुलिस से की जायगी शिकायत
अनुपपुर।अनूपपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत पयारी क्रमांक 1 में इन दिनों असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है इनके द्वारा पचायत के शासकीय कार्यों में विघ्न डालने का प्रयास किया जाता है ग्राम पंचायत के सरपंच अमृतिया परम सिंह से प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ ऐसे व्यक्ति हैं जो अनावश्यक शिकवा शिकायत कर पंचायत के कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का कार्य करते हैं वही इनके द्वारा झूठी शिकायतें कर पंचायत के सरपंच को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है महिला आदिवासी सरपंच ने बताया कि अगर इनके क्रियाकलापों में सुधार नहीं होता है तो वह इस संबंध में थाने सहित जिला पंचायत एवं कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर इन के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करेंगे
Comments
Post a Comment