Skip to main content

अनूपपुर में शासकीय भूमि पर मकान व बाउण्ड्री बनाकर विक्रय किये जाने की हुई शिकायत_जिला कलेक्टर के मनसूबों को लगा रहे पलीता,प्रशासन मौन__अनूपपुर वार्ड नं0-02 स्थित मॉडल स्कूल के आस पास शासकीय भूमि पर मकान व बाउण्ड्री बनाकर औने पौने दामों पर किया जा रहा विक्रय_

अनूपपुर में शासकीय भूमि पर मकान व बाउण्ड्री बनाकर विक्रय किये जाने की हुई शिकायत
_जिला कलेक्टर के मनसूबों को लगा रहे पलीता,प्रशासन मौन_
_अनूपपुर वार्ड नं0-02 स्थित मॉडल स्कूल के आस पास शासकीय भूमि पर मकान व बाउण्ड्री बनाकर औने पौने दामों पर किया जा रहा विक्रय_

अनूपपुर । अनूपपुर मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह द्वारा जिला कलेक्टर अनुपपुर के समक्ष लिखित शिकायत के माध्यम से बताया गया है कि नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं0-02 के पार्षद संजय चौधरी के द्वारा अपने ही वार्ड में मॉडल स्कूल के आस पास स्थित शासकीय भूमि जो कि अन्य शासकीय प्रयोजन हेतु आरक्षित है,उसमे कभी पार्षद कार्यालय के नाम पर कभी आंगनबाड़ी के नाम पर तो कभी सामुदायिक भवन के नाम पर बाउण्ड्रीवाल एवं पक्का मकान बनाकर लगभग 05 लोगों को विक्रय कर चुका है।जहा एक ओर अनूपपुर जिला प्रशासन लगातार शासकीय भूमियों पर अतिक्रमण की कार्यवाही किए जाने की बार कर रहा है,किंतु वही दूसरी ओर वार्ड पार्षद के द्वारा लगातार वार्ड की शासकीय भूमि पर कब्जा कर उसे औने-पौने दाम पर बेचकर शासकीय भूमि को खुर्दबुर्द करने में लगा है जिस पर कार्यवाही करने के बजाय प्रशासन मौन धारण किए हुए चुपचाप हाथ पे हाथ धरे बैठा हुआ है।यदि समय रहते जांच नहीं करवाया गया और रोका नहीं गया तो पार्षद द्वारा वहां की शासकीय भूमि को विक्रय कर दिया जायेगा जिससे भविष्य शासन के योजनाओ के अनुरूप निर्मित होने वाले शासकीय जरूरी कार्यालयों के लिये जगह नहीं रह जायेगा।
उक्त मामले में मंडल अध्यक्ष अनुपपुर ने जिला कलेक्टर से निवेदन किया है कि वार्ड नं0-02 नगरपालिका अनूपपुर में मॉडल स्कूल के आस-पास शासकीय भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य की जांच करवाया जाकर अवैध खरीदी विक्री को रोके जाने व दोषीजनों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...