Skip to main content

जमुना कोतमा क्षेत्र मे एच.एम.एस संघ मे शामिल हुये सैकडो श्रमिक संघ की नीतियों और संघ पदाधिकारियों को बताया श्रमिक हितैषी

 जमुना कोतमा क्षेत्र मे एच.एम.एस संघ मे शामिल हुये सैकडो  श्रमिक 
संघ की नीतियों और संघ पदाधिकारियों को बताया श्रमिक हितैषी  
ज़मुना कोतमा क्षेत्र मे 25 वर्षों तक सबसे अधिक सदस्यता धारक कोयला मजदूर सभा /एचएमएस श्रमसंघ पर क्षेत्र के श्रमिक साथियों ने विश्वाश प्रदर्शित  कर  दिनांक 28.04.2023 को गोविन्दा वर्कर क्लब  मे सामूहिक तौर पर एकत्र  होकर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री श्रीकांत शुक्ला जी के उपस्थिति  मे क्षेत्र के सैकडो श्रमिक साथियों ने एचएमएस संघ की सदस्यता को स्वीकार किया. श्रमिक साथियों ने संघ की सदस्यता लेने का कारण यह बताया कि कहा  कि श्री नाथूलाल पांडेय और श्री श्रीकांत शुक्ला जी के नेतृत्त्व मे संघ श्रमिकों के हर दुख-सुख, व्यक्तिगत य़ा विभागीय कार्यों  मे हमेशा साथ देता है. श्रमिकों का कोई भी कार्य  इकाई स्तर से कंपनी स्तर तक केवल एच.एम.एस  संघ ही करवा पाता है. श्रमिकों ने आगे बताया कि एचएमएस संघ  पूरे कोल इन्डिया मे सबसे अधिक सदस्य संख्या वाला संगठन है और इस  संघ का प्रभाव और अस्तित्व व्यापक होने से श्रमिकों का वास्तविक  हितैशी हैं. सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख सदस्यों मे श्री सचिन गुप्ता, कीर्तन पटेल,मोहन, ओम प्रकाश, अजय बनर्जी, संदीप, राम सिंह, सुखलाल, सुधीर सिंह  जगदीश साहू ,शिवनाथ, राम प्रसाद कुशवाहा,रामायण साहू, सुंदर, बाबूलाल, अमृत लाल,  लाल बहादुर  कुंवर प्रसाद केवट, तीरथ प्रसाद शर्मा, जगदीश साहू, दिनेश भारद्वाज ,हीरा  सिंह, प्रमोद सिंह, लियाकत,अफजल, आदि रहें. श्री श्रीकांत शुक्ला जी ने सभी नवा गत सदस्यों को फूल माला पहना कर  सभी सदस्यों को सदस्यता दिलवाया और  उनका आभार व्यक्त  किया. सदस्यता ग्रहण के दौरान श्री कौशलाधीश द्विवेदी, श्री ऋषि तिवारी, श्री उमेश मिश्रा, श्री लक्ष्मीकांत तिवारी, श्री के के पांडेय, श्री सुरेन्द्र  चतुर्वेदी, श्री शरद त्रिवेदी, श्री रवि त्रिवेदी, श्री रोहिणी  तिवारी, श्री शंभू, श्री दूर्गा मिश्रा आदि उपस्थित रहे.

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...