Skip to main content

प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने के लिए उत्साह के साथ पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी

प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने के लिए उत्साह के साथ पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी 
अनूपपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का आज 100 वां एपिसोड पूरा हुआ। हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को जहां भारी जनसमर्थन मिला तो वही प्रधानमंत्री के मन की बात के माध्यम से देश के अंदर कई बदलाव दिखाई देते हैं। इस बार के ऐतिहासिक एपिसोड को यादगार बनाने के लिए अनूपपुर जिले के तीनों विधानसभा के अलग-अलग स्थानों पर सौ सौ जगहों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को देखा और सुना गया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के मार्गदर्शन में एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने बताया अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत बदरा पंचायत भवन में भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत किरगी बूथ क्रमांक 145 में शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ,अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटनाकला में कैबिनेट मंत्री रामलाल रौतेल, नगर परिषद डूमर कछार मे अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया, पसान नगर पालिका में अध्यक्ष राम अवध सिंह डोला मे रविशंकर तिवारी ,तथा जिले के विभिन्न स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न पहलुओं पर अपनी बात कहते हुए कहा कि मैं हमेशा ही कहता हूं कि हमें विदेश में टूर जाने से पहले अपने देश के टूरिज्म प्लेसों पर जाना चाहिए। मन की बात में कितने ही जनआंदोलनों ने जन्म लिया और गति भी पकड़ी है। जब देश में बने खिलौनों को फिर से जोर देने की बात चली तो इस कार्यक्रम ने अहम भूमिका निभाई। भारतीय नस्ल के श्वान, उनको लेकर जागरुकता बढ़ाने का काम भी तो मन की बात में ही हुई थी। हमने मन की बात में ही तो प्रण लिया था कि हम छोटे दुकानदारों से मोलभाव नहीं करेंगे। जब हर घर तिरंगा अभियान शुरू हुआ था, तब इस कार्यक्रम ने लोगों को प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाई थी प्रधानमंत्री ने मन की बात के माध्यम से प्रेरणा लेकर देश के अनेक राज्यों में किए गए तमाम कार्यों का उल्लेख किया महिला सशक्तिकरण से लेकर देश के विभिन्न क्षेत्रों में आए बदलाव की बात को भी उन्होंने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से रखा कार्यक्रम के पश्चात शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह कैबिनेट मंत्री रामलाल रौतेल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने उपस्थित सभी लोगों से चर्चा की । इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं आम जनमानस की भारी संख्या उपस्थिति रही।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।