Skip to main content

थाना भालूमाडा के थाना प्रभारी तहसीलदार के आदेश को भी नहीं मानते हैं :-

नूर मोहम्मद "तन्हा"
-: थाना भालूमाडा के थाना प्रभारी तहसीलदार के आदेश को भी नहीं मानते हैं :-
बदरा जमुना - एक लिखित जानकारी में दीनदयाल साहू ने बताया है कि ग्राम सकोला में जोशी चौधरी से जमीन क्रय किया था मैं जिसका नामांतरण दिनांक 12/09/2022 को हुआ था जिसका आराजी खसरा क्रमांक 1502/1 रकवा 0.0 81 हेक्टेयर तथा 15 03 रकवा 0.22 7 हेक्टेयर है लेकिन आज तक मैं अपनी भूमि पर कब्जा नहीं कर सका उसका कारण यह रहा है कि जोशी चौधरी पिता रघुनंदन चौधरी के खानदान का ही बालकरण चौधरी और उसके परिवार के लोग आए दिन मुझसे विवाद एवं मारपीट करने पर आमादा हो जाते थे और हरिजन एक्ट लगाने की धमकी देते थे झूठे प्रकरणों में फंसाने की धमकी देते हैं जो कि मैं विवाद करना नहीं चाहता हूं मैंने कार्यपालिक दंडाधिकारी से अपील किया था वहां से मुझे न्याय तो मिला और अधिकारी द्वारा थाना भालूमाडा को आदेश क्रमांक 120 के तहत या निर्देशित किया गया कि आवेदक को बलपूर्वक जमीन पर कब्जा दिलाया जावे‌। लेकिन थाना भालूमाडा द्वारा आज तक किसी भी प्रकार से कोई कार्यवाही अराजक तत्वों के खिलाफ नहीं किया गया। बल्कि हर बार आवेदक से ही खर्चा पानी लेकर उसी को नसीहत देकर चले जाते थे । पुलिस की निष्क्रियता के कारण पीड़ित पक्ष काफी परेशान है क्योंकि पीड़ित पक्ष किसी भी प्रकार का लड़ाई झगड़ा एवं विवाद नहीं करना चाहता है पीड़ित को न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है, लेकिन जो अराजक तत्व हैं वे रुपए के बल पर अन्याय पर अन्याय कर रहे हैं पीड़ित पक्ष थाना भालूमाडा में एक बार f.i.r. कर चुका है एवं तीन बार अपने प्रति हो रहे गाली गलौज एवं अन्याय के विरुद्ध आवेदन दे चुका है लेकिन आज तक अराजक तत्वों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है 
             पीड़ित पक्ष जब भी अपने खेत पर जाता है उसके साथ मारपीट की जाती है इतना ही नहीं आवेदक पिछले वर्ष अपने खेत में धान का रोपण भी किया था फसल होने के बाद उसे काटकर खेत में रखा था तभी बालकरण पिता रूदन चौधरी का पूरा परिवार ट्रैक्टर ट्राली लाकर पूरा का पूरा ध्यान अपने घर उठवा कर ले आया था जिसकी रिपोर्ट भी आवेदक द्वारा थाना भालूमाडा में किया गया था लेकिन थाना भालूमाडा द्वारा आज तक उस व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिससे पीड़ित पक्ष काफी आत्मग्लानि महसूस कर रहा है और अराजक तत्वों का हौसला बढ़ रहा है और वे बगैर डर और भय के निरंतर पीड़ित के साथ जुल्म और सितम कर रहे हैं अब तो ऐसा लगने लगा है कि न्याय एवं प्रशासन है ही नहीं, विगत दिनों पीड़ित द्वारा कलेक्टर साहब को भी जनसुनवाई में आवेदन दिया था जिसका भी कोई खास परिणाम अभी तक नहीं मिला आवेदक का कहना है कि अगर मुझे न्याय नहीं मिलता है तो मैं कलेक्ट्रेट के सामने पूरे परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठ जाऊंगा अगर इस पर भी मेरी कोई सुनवाई नहीं होती है तो हम पूरा परिवार आत्मदाह के लिए बाध्य हो जाएंगे क्योंकि उस खेत के अलावा हमारे पास जीविका का कोई साधन नहीं है भूखे मरने से तो अच्छा है कि हम स्वेच्छा से अपने प्राण त्याग दें 
               न्याय प्रिय जिला पुलिस अधीक्षक एवं मानवीय संवेदना ओं जन कल्याणकारी जन जन के पालक कलेक्टर महोदय से आवेदक का निवेदन है कि मुझे शीघ्र न्याय दिलाया जावे जिससे मैं अपने परिवार का भरण पोषण अपने जमीन से कर सकूं

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला

10 साल की मासूम का गैंग रेप, मूक-बधिर को सड़क से उठा ले गए थे दरिंदे Minor Gang Rape MP: एमपी के अशोकनगर जिले में 10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला, कुशवाह समाज ने आरोपियों का समाज से किया बहिष्कार, दिल दहला देने वाले इस मामले में दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन, फांसी की मांग पर अड़े Minor Gang Rape MP: दो दिन पहले 10 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुशवाह समाज ने बड़ा निर्णय लिया है। तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, जिन्हें समाज ने बहिष्कृत कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देते हुए समाज ने इन आरोपियों और उनके परिवारों से हर तरह का रिश्ता और संपर्क खत्म कर दिया है। कुशवाह समाज का ये निर्णय जिलेभर में चर्चा बना हुआ है। यहां पढ़ें खौफनाक हादसे का पूरा सच मामला 26 सितंबर की शाम को नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर पड़ोसी गांव किरोंदा के भगवत पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू पुत्र दमोदर कुशवाह और जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने 10 वर्ष की नाबालिग को रास...