Skip to main content

एसईसीएल संचालन समिति की बैठक बिलासपुर भवन में सम्पन्न हुई, जिसमे संगठन द्वारा निम्न विषयों को सदन पटल पर रखा गया जिसपर प्रबंधन द्वारा सकारात्मक निर्णय दिया गया-

एसईसीएल संचालन समिति की बैठक बिलासपुर भवन में सम्पन्न हुई, जिसमे संगठन द्वारा निम्न विषयों को सदन पटल पर रखा गया जिसपर प्रबंधन द्वारा सकारात्मक निर्णय दिया गया-

बिलासपुर - दिनाँक 24/04/2023 को एसईसीएल संचालन समिति की बैठक बिलासपुर भवन में सम्पन्न हुई, जिसमे संगठन द्वारा निम्न विषयों को सदन पटल पर रखा गया जिसपर प्रबंधन द्वारा सकारात्मक निर्णय दिया गया-

1) गत वर्ष 2022-23 के श्रम शक्ति बजट के प्रति अध्यक्ष सह प्रबंधक के सकारात्मक पहल के उपरांत भी पूरी कंपनी में 2000 से कम पदोन्नति प्रदान की गई। इस वर्ष समय से श्रम शक्ति बजट के साथ पूर्ण पदोन्नति दी जाए।

2) वर्ष 2023-24 के श्रम शक्ति बजट का निर्धारण इस वर्ष IED के स्थान पर मैन पावर विभाग, श्रमसंघ व खान प्रबंधक की उपस्थिति में निर्धारित किया जाए, इस विषय पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक महोदय ने कहा कि, जून 2023 तक अंतिम स्वरूप दे दिया जाएगा।

3) AMC के तहत किये जा रहे कार्यों की विशेष रूप से जांच करते हुए तत्काल विसंगतियों को दूर किया जाए।

4) कंपनी में रिक्त पैरामेडिकल स्टॉफ व ओवरशियर की भर्ती अविलंब की जाए, तथा कंपनी में एक नरसिंग इंस्टिट्यूट बनाया जाए।

5) कर्मचारियों के बच्चों को प्राप्त होने वाली छात्रवृत्ति व ट्यूशन फीस को आयकर के दायरे से बाहर रखा जाए तथा कंपनी द्वारा  फीस इंस्टिट्यूट को सीधे जमा की जाए। इस विषय पर निदेशक वित्त ने कोल इंडिया स्तर पर वार्ता कर एक समान व्यवस्था बनाई जाएगी, ऐसा आश्वस्त किया।

6) बड़े मेगा प्रोजेक्ट में डस्ट की अधिकता है, पानी छिड़काव के उचित प्रबंध किए जाएं।

7) कंपनी कर्मचारियों के जो बच्चे डिग्री,डिप्लोमा कर चुके हैं, उन्हें PGPT व PDPT प्रदान किया जाए।

8) गारे पेलमा 3&4 खदान को जिंदल ग्रुप को पुनः सौंपने से विभागीय कर्मचारियों की पदस्थापना व उनके बच्चों की शिक्षा संबंधी अव्यवस्था को तत्काल दूर करते हुए अविलंब कर्मचारियों को क्षेत्र की अन्य खदानों में स्थानांतरित किया जाए। आश्वस्त किया गया कि अविलंब प्रक्रिया हेतु निर्देश दे दिए गए हैं।

11) SAP की विसंगतियों को अविलंब दूर किया जाए तथा विसंगति के कारण जिन कर्मचारियों के वेतन से कटौती की गई है, उन्हें रकम की वापसी सुनिश्चित की जाए।

12) भू विस्थापितों व आश्रित रोजगार के लंबित प्रकरणों का निदान अविलंब किया जाए।

13) कंपनी में HEMM के परिचालन हेतु नए ड्राइवरों की भर्ती की जाए ना कि ट्रेनिंग देने हेतु निविदा की जाए।

14) CWS गेवरा, CWS कोरबा सहित अन्य स्थानों पर जो संडे की कटौती की जा रही है, को व्यस्थागत रूप से सुधार किया जाए, आश्वस्त किया गया कि आवश्यकता अनुसार अविलंब सुधारा जाएगा।

15) कंपनी में औद्योगिक संबंध की बैठकों की स्थिति अत्यंत खराब है, दुरूस्त किया जाए।

16) कंपनी स्तरीय JCC, WELFARE व SAFETY कमेटी की बैठकें नियमित समय से की जाएं। आश्वस्त किया गया कि समय से की जायेंगी।

मजरूल हक अंसारी
(सदस्य,कंपनी संचालन समिति,एसईसीएल।)

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।