Skip to main content

महाराष्ट्र में साधुओं की निर्मम हत्या को लेकर चुप्पी साधना न्यायपरक नहीं : परम धर्म सांसद श्रीधर शर्मा

महाराष्ट्र में साधुओं की निर्मम हत्या को लेकर चुप्पी साधना न्यायपरक नहीं : परम धर्म सांसद श्रीधर शर्मा
 _भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाने के साथ उन साधुओं की हत्या होने के बाद उन्हें न्याय दिलाने को लेकर भी हमें अपनी आवाज करना होगा बुलंद : श्रीधर शर्मा, परम धर्म सांसद_ 
अमरकंटक/ शहडोल संभाग में परम धर्म सांसद के रुप में अपनी धार्मिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अमरकंटक निवासी श्रीधर शर्मा ने समस्त ब्राह्मण बंधुओ को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हृदय की गहराइयों से बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। श्रीधर शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम इस धरा पर अन्याय के विरुद्ध लड़ने वाले एक सशक्त ब्राह्मण के रूप में सदैव हमारी प्रेरणा रहे हैं और अब हमें इस समाज में व्याप्त बुराइयों के विरुद्ध नैतिकता को अपनाते हुए इस समाज के कल्याण के लिए कार्य करने की दिशा में अग्रसर होने की आवश्यकता है। बीते दिनों में महाराष्ट्र में साधुओं की नृशंस हत्या हमारे ब्राह्मण सम्प्रदाय पर कुठाराघात है और हम साधुओं की उस हत्या को धीरे धीरे भूलने लगे हैं। हम सभी को एकजुट होकर ऐसे समस्त दुर्व्यवहारों के विरुद्ध उचित कार्यवाही के लिए आगे आने की आवश्यकता है। ऐसे दुराचारियों पर कार्यवाही नहीं होने के कारण इनके बढ़ते हुए हौसले समाज में बुराइयों को मजबूती प्रदान कर रही हैं और हम सभी को एकजुट होकर बुराई के विरुद्ध आवाज़ बुलंद करने की आवश्यकता है। श्रीधर शर्मा ने समस्त ब्राह्मण बंधुओ को इस धर्मयुद्ध में ब्राह्मणों का आह्वान करते हुए कहा है कि मैं श्रीधर शर्मा एक धर्म सांसद और भारत देश का नागरिक होने के नाते समस्त सम्मानित वरिष्ठ बंधुओं को उस घटना के विषय में एक बार फिर संज्ञान लेते हुए एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करने की अपील करता हूं। कल्पना कीजिए, कैसा रहा होगा, वह मंजर, जब साधुओं को मार दिया गया। महाराष्ट्र की पुलिस के समक्ष साधुओं के साथ हुए कुकृत्य की घोर निंदा करता हू। उस मामले में गिरफ्तार किए गए अपराधियों के प्रति समय पर उचित दंडात्मक कार्यवाही की अपेक्षा करता हूँ। देश में इस तरह कुंठित मानसिकता वाले असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने में प्रशासन को देरी नहीं करनी चाहिए। मॉब लिंचिंग जैसे अमानवीय व हिंसक कृत्य करने वाले और आमजनों के बीच द्वेषपूर्ण संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करने वालों के लिए भी कड़ी व त्वरित सजा का प्रावधान होना चाहिए। श्री शर्मा ने बताया कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरी और जूना धर्माचार्यों के रक्षार्थ सभी अखाड़े एक रहे हैं, भारत देश में सनातन धर्म और संस्कृति को देश के कोने कोने तक पहुंचाने में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले देश के समस्त संत इस कृत्य की घोर निन्दा कर रहे थे। पवित्र नगरी अमरकंटक के साधु संतों ने इस अमानवीय घटना की घोर निन्दा
की, देश के संतों के साथ जब इस
प्रकार का अमानवीय व्यवहार
होगा तो अन्य लोगों के साथ क्या
होगा? श्रीधर शर्मा ने बताया कि
तेरह अखाड़ों और समस्त साधु
समुदाय ने सरकार को आगाह
किया था कि समय रहते
सरकार इस मामले को गंभीरता
से ले। अनेकता में एकता के दर्शन की अनुभूति कराने वाली इस पावन धरा पर ऐसे अमानवीय कृत्य अशोभनीय हैं और हम सब एक होकर ऐसे कृत्यों पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास कर इस देश की एकता और अखंडता और संप्रभुता को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला

10 साल की मासूम का गैंग रेप, मूक-बधिर को सड़क से उठा ले गए थे दरिंदे Minor Gang Rape MP: एमपी के अशोकनगर जिले में 10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला, कुशवाह समाज ने आरोपियों का समाज से किया बहिष्कार, दिल दहला देने वाले इस मामले में दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन, फांसी की मांग पर अड़े Minor Gang Rape MP: दो दिन पहले 10 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुशवाह समाज ने बड़ा निर्णय लिया है। तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, जिन्हें समाज ने बहिष्कृत कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देते हुए समाज ने इन आरोपियों और उनके परिवारों से हर तरह का रिश्ता और संपर्क खत्म कर दिया है। कुशवाह समाज का ये निर्णय जिलेभर में चर्चा बना हुआ है। यहां पढ़ें खौफनाक हादसे का पूरा सच मामला 26 सितंबर की शाम को नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर पड़ोसी गांव किरोंदा के भगवत पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू पुत्र दमोदर कुशवाह और जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने 10 वर्ष की नाबालिग को रास...