Skip to main content

कटकोना रेत खदान से बिलासपुर की टीपी काट कई हाईवा रेत चोरी कर गिराई जा रही है झिरियाटोला, रेऊंदा में, खनिज प्रशासन चिर निद्रा में

कटकोना रेत खदान से बिलासपुर की टीपी काट कई हाईवा रेत चोरी कर गिराई जा रही है झिरियाटोला, रेऊंदा में, खनिज प्रशासन चिर निद्रा में

रिपोर्ट दीपेश जैन

(कोतमा) अनूपपुर जिले की खनिज शाखा के द्वारा छोटी मोटी कार्यवाही कर कर वाहवाही लूटी जाती है जबकि बड़े हाईवा से अवैध रेत और बोल्डर परिवहन में आंख बंद कर ली जाती है , बड़ा ही आश्चर्य का विषय है , केजी डेवलपर्स के द्वारा कटकोना रेत खदान से यूपी 61 टी 2415 एवं MP 18 जीए 2725 हाईवा वाहन में 24 अप्रैल को दिन में बिलासपुर की टीपी बनवा कर झिरिया टोला के पास रेउंदा में कई ट्रिप रेत गिराई जा रही थी, कई दिनों से यह क्रम चल रहा था, दबंग भोपाल के कोतमा प्रतिनिधि को जब जानकारी लगती है तब उसका स्टिंग ऑपरेशन किया जाता है, और पता चलता है कि 7 घंटे की अवधि में प्रत्येक हाईवा कम से कम पांच पांच ट्रिप झिरिया टोला के पास रेऊंदा में गिराते हैं जो सरासर अवैध परिवहन की श्रेणी में आता है, जब दबंग भोपाल के प्रतिनिधि के द्वारा उक्त अवैध परिवहन का लाइव चलाए गया तो रेत कंपनी के एक मुख्य पेटी ठेकेदार के द्वारा दबंग भोपाल के प्रतिनिधि को देख लेने की बात की गई, पूर्व में भी जब कभी बड़े उद्योगपतियों के अवैध कार्यों की खबरें चलाई जाती रही है तब उनके द्वारा यूं ही प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से धमकियां मिलती रही है अब देखना यह होगा लाइव के माध्यम से यह स्पष्ट है कि उक्त दोनों हाईवा की टीपी बिलासपुर की बनी हुई थी दो दो ट्रिप झिरिया टोला रेऊंदा में गिरा चुकी थी आपत्ति दर्ज होने के बाद भी लगातार रेत गिरती रही है , किसी भी विभाग ने कोई संज्ञान नहीं लिया, कहीं ना कहीं खनिज विभाग का इसमें संरक्षण साफ दिखाई पड़ता है ।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...