Skip to main content

शासकीय शराब दुकान स्थानांतरित की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने किया भूंख हड़ताल

शासकीय शराब दुकान स्थानांतरित की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने किया भूंख हड़ताल


अनुपपुर जमुना/मंदिर के सामने तथा आवासीय परिसर से शासकीय शराब दुकान स्थानांतरित किये जाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस महासचिव मानवेन्द्र मिश्रा द्वारा अपने संगठन के जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ जमुना कॉलरी में संचालित शासकीय शराब दुकान के सामने ही भूख हड़ताल पर बैठ गए। प्राप्त जानकारी अनुसार युवा कांग्रेस ज़िला महासचिव मानवेन्द्र मिश्रा पूर्व में भी कई बार आबकारी अधिकारी अनूपपुर को ज्ञापन सौंप मांग की गई थी कि शीतला माता मंदिर एवं आवासीय परिसर में संचालित कंपोजिट शराब दुकान जमुना कॉलरी को स्थानांतरित कर किसी अन्य स्थान पर संचालित किया जाए और चेताया भी था कि यदि 10 दिवस के भीतर उक्त शराब दुकान को शीतला माता मंदिर के सामने तथा आवासीय परिसर से किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया तो मैं और मेरा संगठन युवा कांग्रेस धरना प्रदर्शन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जवाबदेही आपके विभाग की होगी। परंतु 10 दिन बीत जाने के बाद भी आबकारी विभाग द्वारा ध्यान ना देते हुए शराब दुकान स्थानांतरित करने के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिससे विवश होकर युवा कांग्रेस महासचिव मानवेंद्र मिश्रा अपने संगठन के जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान एवं अन्य युवा साथियों के साथ दिनांक 26 अप्रैल 2023 को शासकीय शराब दुकान के सामने ही पर बैठ गए। भूख हड़ताल के दौरान जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने कहा कि आज हम एक दिवसीय भूख हड़ताल कर शांतिपूर्ण गांधीवादी तरीके से गांधी जी का छायाचित्र को स्थापित कर शीतला माता मंदिर तथा आवासीय परिसर के सामने संचालित शराब दुकान को अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की मांग कर रहे हैं यदि इसके बाद भी प्रशासन नींद से नहीं जागा तो हम प्रशासन को जगाने के लिए भगत सिंह का भी छायाचित्र स्थापित कर भगत सिंह के तरीके से आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। भूख हड़ताल में जिला महासचिव मानवेंद्र मिश्रा के साथ जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद, युवा कांग्रेस आई टी सेल जिलाध्यक्ष समीर पयासी, जिला महासचिव एवं जनपद पंचायत जैतहरी अध्यक्ष राजीव सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्या लोधी, कल्लू सिंह, अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष उदय अहिरवार, युवा नेता चंदन सिंह, युवा नेता अमित सिंह टोनु, कोदू लाल मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज पांडे, अरविंद मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद नदीम, सागर पट्टावी, संजय पटेल, प्रीतम कोल, मो. जावेद, मो. अलकाम, बिलाल हुसैन, जय प्रकाश पांडे, पारस राम चौधरी, सैम खान, पार्षद चैनू भाई, पूर्व पार्षद कुँवर सिंह श्याम, पार्षद सुलाब सिंह, सौरभ लोधी, बिलाल खान, मो नजीम, शशांक विश्वकर्मा, मुकेश साहू, राजू, रेसी भाई, मो. अल्फाज, सौरभ लोधी एवं अन्य युवा साथी मौजूद रहें।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।