Skip to main content

ग्राम पंचायत बदरा की नर्सरी का नीलगिरी वृक्ष की नीलामी की राशि कहां गई :-

नूर मोहम्मद "तन्हा"
-: ग्राम पंचायत बदरा की नर्सरी का नीलगिरी वृक्ष की नीलामी की राशि कहां गई :- 
बदरा जमुना - एक जानकारी में यह पता चला है कि ग्राम पंचायत बदरा की नर्सरी में लगभग 130 पेड़ नीलगिरी (यूकेलिप्टस) के थे जिन का ठेका बरबसपुर अनूपपुर के राजू दुबे को दिनांक 25/10/2022 को ₹3 लाख‌ , 50 हज़ार  में ठेका दिया गया था इन वृक्षों का संरक्षण एवं संवर्धन नर्सरी में लगे मेट एवं मजदूरों द्वारा किया जाता रहा है ग्राम पंचायत के सचिव एवं सरपंच द्वारा शासन से यह कहकर अनुमति ली गई थी कि नर्सरी के विकास (डेवलपमेंट) में कुछ राशि खर्च करेंगे तथा कुछ राशि मजदूरों के मजदूरी भुगतान में खर्च करेंगे लेकिन एक जानकारी में यह पता चला है कि वृक्षों की संपूर्ण विक्रय राशि आज ना तो खाते में है और ना ही किसी भी प्रकार से कोई राशि नर्सरी के विकास में लगा है और ना ही यहां के मजदूरों का मजदूरी भुगतान ही हो सका है 
       जबकि नर्सरी में लगभग 6 वर्षों में ना पानी की व्यवस्था बन पाई है और ना ही नर्सरी की रूंधाई हो सकी है , मेट एवं लेबरों के अथक प्रयास और सहयोग से वृक्ष तैयार किए गए हैं , जिनकी मजदूरी लगभग डेढ़ वर्ष से नहीं हो सकी है, यह मजदूरी लगभग ₹4 लाख से ऊपर हो गई है, मजदूरी भुगतान ना होने के कारण सभी मजदूर कार्य पर आना बंद कर दिए हैं, जिसके कारण असामाजिक तत्व एवं जानवर नर्सरी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। 
        इतना ही नहीं नर्सरी के वृक्षों से जो आमदनी हुई इसके विकास के लिए पौधा रोपण एवं संवर्धन एवं आगामी वर्ष के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई है , एक जानकारी में यह भी पता चला है कि कोई सामाजिक कार्यकर्ता नर्सरी के नीलगिरी वृक्षों से हुई आमदनी के बारे में आर०टी०आई० लगाकर पूछा था जिसे आज तक ग्राम पंचायत बदरा द्वारा जानकारी नहीं दी गई है क्योंकि कोई भी जानकारी देना यह उचित नहीं समझते हैं क्योंकि इन्हें ऐसा लगता है, कि ग्राम पंचायत की जो भी आमदनी है, उस पर सिर्फ इनका अधिकार है बल्कि इनका सोचना है यह हमारे बाप का है जिसे कोई छीन नहीं सकता और ना ही कोई हमसे हिसाब ले सकता है 
       जिला पंचायत सी०ई०ओ० एवं कलेक्टर महोदय से यहां के ग्रामीणों का निवेदन है कि उक्त नीलगिरी वृक्ष के विक्रय से आई राशि कहां खर्च हुई या किसे दिया गया इसकी तत्काल जांच कराया जावे।
--------------------------------------------------------

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...