Skip to main content

मालवा -निमाड़ के सभी 15 जिलों में समलैंगिक विवाह कानून का भारी विरोध, महिलाओ के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन।

मालवा -निमाड़ के सभी 15 जिलों में समलैंगिक विवाह कानून का भारी विरोध, महिलाओ के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन।
सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन, "अभारतीय" विचार से ग्रस्त, भारतीय समाज की रीढ़ "परिवार परम्परा" और "विवाह संस्था" को समाप्त करने की साजिश से युक्त "समलैंगिक विवाह कानून" के विरोध में अब समाज सड़को पर आ गया है।

मालवा -निमाड़ के सभी 15 जिलों - 1.देवास,2.शाजापुर,3.उज्जैन, 4.आगर-मालवा,5.मंदसौर,6.नीमच,7.रतलाम,8.झाबुआ,9.धार, 10.आलीराजपुर, 11.इंदौर, 12. खरगोन, 13.बड़वानी, 14. खंडवा, 15. ब्रह्मपुर (बुरहानपुर) में मातृशक्ति के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री तथा मुख्य न्यायाधीश के नाम इस कानून को रोकने की मांग को लेकर कई संगठनों एक साथ आकर ज्ञापन सौंपे है।

देवास में 30 संगठनों ने गिरते पानी में एक साथ आकर विशाल रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

शाजापुर में 10 संगठनों ने सकल हिंदू समाज, मातृशक्ति के बैनर तलें कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

इंदौर में तो 46 संगठनों की 2500 से अधिक मातृशक्ति ने एक साथ आकर कलेक्टर को आकर ज्ञापन सौंपा। 

इंदौर जैसे महानगर की बात तो और है, "झाबुआ" में लगभग 42 संगठनों ने एक साथ, बड़ी संख्या में आकर कलेक्टर को इस कानून को रोकने का ज्ञापन सौंपा।

उज्जैन में 7, आगर मालवा में 12, मंदसौर में 18,नीमच में 11,रतलाम में 11, धार में 7,आलीराजपुर में 2,खरगोन में 6, बड़वानी में 15,  खंडवा में 12, ब्रह्मपुर में 4 संगठनों बी ज्ञापन सौंपा।

इस तरह पूरे मालवा-निमाड़ में अन्यतम संगठनों ने एक साथ आकर, जिलाधिशो को ज्ञापन सौंपा। अन्य संगठन भी अब ज्ञापन -प्रदर्शन कर रहें है।

सभी ज्ञापन में एक बात स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई कि -उच्चतम न्यायालय - पश्चिमी, अभारतीय और वामपंथी विचार से ग्रस्त है। सुप्रीम कोर्ट अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन कर भारत की रीढ़ परिवार परम्परा और विवाह संस्था को समाप्त करने का कुत्सित प्रयास कर रहा है और इस कानून से भविष्य में होने वाले दुष्प्रभावों को नज़र अंदाज़ कर रहीं हैं।

#No_to_SameSexMarriage
#समलैंगिकविवाह_अस्वीकार

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...