Skip to main content

तुम्हारे पास खोने को कुछ नहीं है और पाने को पूरी दुनिया है…दुनिया के मजदूरों तुम एक हो जाओ….1 मई मजदूर दिवस

 तुम्हारे पास खोने को कुछ नहीं है और पाने को पूरी दुनिया है…दुनिया के मजदूरों तुम एक हो जाओ….
1 मई मजदूर दिवस 


.मजदूर वे सभी हैं जो शारीरिक श्रम करें या ऑफिस में बैठकर फाइलों के बोझ तले दबे लोग मानसिक श्रम करते हुए जिंदगी गुजार देते हैं। 1 मई पूरे विश्व में मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूरे विश्व परिदृश्य में अनादि काल से मजदूर वर्ग जिस मुसीबत और भयंकर कष्टकारी जिंदगी जीता था उसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे एक उदाहरण अफ्रीका के नीग्रो लोगों की अमेरिका और यूरोपीय देशों में भेड़ बकरी सब्जी भाजी जैसे मंडी लगती थी जिसमें पुरुषों के साथ महिलाओं और लड़कियों को जैसे सब्जी भाजी भेड़ बकरी जैसे टटोलकर देखकर लिया जाता है वैसे आमानवीय ढंग से लेकर मजदूरी का काम बेदर्दी से कराते हुए गोरे लोगों के द्वारा उनका जमकर शारीरिक मानसिक दोनों तरह का शोषण किया जाता था और अधिकांश यह गुलाम रूपी मजदूर असमय दम तोड़ देते थे फिर बहुत सारी क्रांतियां हुई हम19वीं शताब्दी में यहा भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार से अंग्रेजों द्वारा गन्ने की खेती हेतु गिरमिटिया मजदूर के रूप में मारीशस, सुरीनाम ,फीजी और अन्य अफ्रीकी देशों में इनको पानी के जहाज में भेड़ बकरी जैसा भरकर ले जाया गया और जिस मुसीबत और कठिनाई से हमारे पूर्वजों ने जिंदगी गुजारी उसको सुनकर आपकी आंखों से अविरल अश्रु धारा बह उठेगी। भले आज स्थिति दूसरी हो वहां भारतीयों की अच्छी खासी संख्या है और इनमें से कई उस देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के साथ अन्य महत्वपूर्ण पदों में काम किया है और कर रहे हैं। 1 मई मजदूर दिवस आज के परिपेक्ष में देखते हैं चाहे मौसम की मार हो या भीषण करोना कॉल इन्हें तो काम करना है।

वह तोड़ती पत्थर,, जिसे मैंने देखा इलाहाबाद के पथ पर,, कोई ना छायादार पेड़ जिसके तले बैठी हुई स्वीकार,,,, श्याम तन, भर बंधा यौवन ,,, नत नयन प्रिय कर्म रत मन,,,,,,,,, वह तोड़ती पत्थर,,,,, कितना मार्मिक मस्त मौला गरीबों के मसीहा फक्कड़ कवि निराला जी ने कैसी तस्वीर खींची है एक मजदूर महिला की जो आज भी जीवंत है।आइए हम सब मिलकर इन कर्म वीरो को नमन करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – महुआ में यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि ग्राम पुरैल (भुर्तियानटोला), थाना सरई, चौकी बरका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यूरिया खाद मिलाकर 6 गायों को महुआ खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मृत गायों को महुआ खिलाने वाला आरोपी भगवान दास साकेत, निवासी ग्राम पुरैल, बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 👉 घटना के सामने आते ही ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज और धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 👉 यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। वायरल वीडियो ने प्रशासन को तुरंत...