Skip to main content

भाजपा हटाओ देश बचाओ नारे के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 1 मई से 5 मई तक पदयात्रा प्रारंभ

भाजपा हटाओ देश बचाओ नारे के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 1 मई से 5 मई तक पदयात्रा प्रारंभ

अनूपपुर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश राज्य सचिव मंडल के सदस्य कामरेड बिजेंद्र सोनी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड संतोष केवट प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनांक 1 जनवरी से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का भाजपा हटाओ देश बचाओ नारे के तहत भगत सिंह चौक राजनगर से शाम 6:00 बजे पदयात्रा प्रारंभ होगी जो 2 मई को झिरिया टोला, सेमरा ,हर्रा ,कटकोना, फुलकोना, खोड़ीरी नंबर 2 उरा, जमुड़ी, कोहका, से आमडाड होते हुए 3 मई को मलगा, वरतराई, चुकान, भलुवाही ,भाद, पयारी नंबर 2 शिकारपुर ,दारसागर होते हुए चोड़ी-पोड़ी से जमुना कॉलरी पहुंचेगी।
 4 मई को उक्त यात्रा लतार पड़ौर धुरवासिन , क्योंटार, महुदा पहुंचेगी तथा 5 मई को मौहरी, अमगंवा,सेन्दुरी, हर्री-वर्री पहुंचकर शाम 5:00 बजे अनूपपुर में उक्त यात्रा का समापन किया जाएगा।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता के व्यापक समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान खींचने के उद्देश्य यह यात्रा प्रारंभ कर रही है तथा जनता से अपील करती है कि
भाजपा हटाओ,देश बचाओ 
भाजपा हटाओ लोकतंत्र बचाओ 
भाजपा हटाओ संविधान बचाओ 
क्योंकि नौ वर्ष पूर्व भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे पूर्ववर्ती यू पी ए सरकार के भ्रष्टाचार और घोटालो से पैदा हुये जनअसंतोष की लहर पर सवार होकर सत्ता सीन हुई थी।चुनाव प्रचार के दौरान जनता को "न खाउंगा न खाने दूंगा"के भ्रष्टाचार विरोधी नारे के साथ, हर साल दो करोड़ रोजगार ,हर व्यक्ति को पंद्रह लाख रुपये,किसानो की आय दुगनी करने के सब्ज बाग दिखाए गये थे।"दावा "सबका साथ सबका विकास का किया गया था" लेकिन अब जब मोदी सरकार का दूसरा कार्यकाल समाप्त होने को है, देश की मेहनतकश जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस करती है।देश मे सत्तर साल कुछ नही हुआ और जो कुछ हुआ वह पिछले नौ साल मे हुआ यह दावा करने वाली सरकार की कुल उपलब्धि यह है कि देश के 80करोड़ लोग पांच किलो राशन के लिए राशन दुकान के सामने लाइन लगाये खड़े हैं।रोजगार के अवसर बढ़ने की जगह घट गये हैं और मोदी जी पकौड़ा बेचकर रोजी रोटी कमाने की सलाह दे रहे हैं।पिछले नौ साल मे करीब बीस करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे ढकेल दिए गये हैं ।आज गरीबी,बेरोजगारी,मंहगाई, सामाजिक सुरक्षा ,महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य,शिक्षा, के विश्व मानकों मे भारत सबसे निचले पायदान पर है और इसमे निर॔तर गिरावट दर्ज की जा रही है ।मोदी सरकार के हर कदम ने जनता के ऊपर और अधिक अत्याचार और आर्थिक बोझ को बढाने का काम किया है चाहे वह नोटबंदी हो या कोरोना काल मे सरकार के नकारेपन के कारण हुई लाखों मौतें।
यह केवल संयोग नही है कि कोरोनाकाल मे जब लाखो लोग बेरोजगार हो रहे थे या भुखमरी का शिकार हो रहे थे तब अडानी ,अंबानी और दूसरे कार्पोरेट घरानो की संपत्ति मे इतना इजाफा हुआ कि वे दुनिया के दूसरे तीसरे नंबर के अमीर बन गये।जाहिर है कि यह संपत्ति आम जनता को लूटकर या मोदी सरकार के साथ मिली 
भगत से मेहनतकश जनता द्वारा बनाये गयेसार्वजनिक संस्थानों को औने पौने दाम पर खरीद कर इकट्ठी की गई है और कमीशन बाजी मे भाजपा ने अरबों खरबों रुपये इकट्ठे किये है जिनका उपयोग वह विरोधी सरकारों को गिराने,चुनावों मे वोट खरीदने और विधायकों को खरीदकर लोकतंत्र को ध्वस्त करने के लिए करती है।

मोदी सरकार ने हिंदू मुस्लिम के बीच नफ़रत की दीवार खड़ी करके देश को इतना विभाजित कर दिया जितना 1300साल मे कभी नही हुआ। कभी गौहत्या, कभी लव जिहाद,कभी लैंड जिहाद और अब मजार जिहाद के नफरती और झूठे नारे देकर अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ घृणा और हिंसा का माहोल खड़ा कर दिया गया और इस जहरीले अभियान को सरकार के सर्वोच्च स्तर से समर्थन प्राप्त है।अल्पसंख्यकसमुदायके खिलाफ इस सरकार मे कितनी घृणा है यह स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रममे हुए बदलाव से स्पष्ट है जिसमे मुगलकाल के साथ सांप्रदायिकता से संबंधित अध्याय तो हटाये ही भारत विभाजन के प्रबल विरोधी और देश के पहले शिक्षामंत्री मौलाना आजाद की पूरी भूमिका को भी हटा दिया।नई शिक्षा नीति के नाम पर वंचित तबकोंको शिक्षा से वंचित करने और वैज्ञानिक शिक्षा की जगह अंधविश्वासऔर पाठ्यक्रम को बढावा दिया जा रहा है।सार्वजनिक उद्योग का निजीकरण करके जहां देश के मेहनतकश जनता की संपत्ति को लुटाया जा रहा है वहीं दलित आदिवासी समुदाय को आरक्षण से वंचित किया जा रहा है और किसानो की जमीन कभी बांध कभी उद्योग के लिए जबरदस्ती कौड़ियों के मोल छीना जा रहा है और आदिवासियो को उनकी जल, जमीन ,जंगल से बेदखलकिया जा रहा है।इस सरकार की नीतियों के कारण खेती का संकट कितना गहरा गया इसकी बानगी दिल्ली मे एक साल चले एतिहासिक किसान आंदोलन को सारी दुनिया ने देखी है। मोदी सरकार का सबसे बड़ा दावा देश को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का था लेकिन हाल ही के अडानी प्रकरण ने साबित कर दिया है कि यह दावा कितना खोखला है।भ्रष्टाचार के प्रति अपने दोहरे मापदंड के कारण लोग भाजपा को वाशिंग मशीन बोलने लगे है

देश की जनता के सामने इस समय सबसे गंभीर चुनौती संविधान के नष्ट होने और लोकतंत्र के स्थान पर फासीवादी सत्ता स्थापित करने और मनुवादी संविधान लागू करने के प्रयासों की है।आज संसद पंगु हो गई है , न्यायपालिका का बड़ा वर्ग या तो दबाव मे है या सरकार का पक्षधर हो गया है ।चुनाव आयोग,सी बी आइ, ईडी और ऐसी ही तमाम एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्षी आवाज को कुचलने के लिए और चुनावी धांधली के लिए बहुत बेशरमी से किया जा रहा है और भारत का गोदी मीडिया इसमे सक्रिय भूमिका निबाह रहा है।आज से एक वर्ष के भीतर संसद का चुनाव होने वाला है ,अगर इसमे भाजपा फिर से जीतती है तो वह भारतीय लोकतंत्र के लिए विध्वंस का दिन होगा इसलिए हर देश भक्त की यह जिम्मेदारी है कि वह देश मे फिर से भाजपा और मोदी को सत्ता से खदेड दिया जाये और देश मे फिर लोकतांत्रिक संविधान सम्मत धर्म निरपेक्ष सत्ता स्थापित हो सके।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आप सभी नागरिक गणोश से अपील और आह्वान करती है कि वे "भाजपा हटाओ देश बचाओ "के अभियान मे शामिल हों
यात्रा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख नेता कामरेड विजय सिंह, कामरेड विजेंद्र सोनी एडवोकेट,कामरेड जनक राठौर, कामरेड मोहन राठौर, कामरेड समरशाह कामरेड संतोष केवट, कामरेड महमूद, कामरेड लतीफ, कामरेड चंद्रिका केवट,,कामरेड सुरेन्द्र सिंह शामिल रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।