Skip to main content

1 मई 2023 को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस का है , शोषण के खिलाफ ताकतवर प्रदर्शन करते हुये शोषण के खिलाफ संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लेंगे

"""" """"""" """""" """""" """""" """"" """"
 1 मई 2023 
          मजदूर दिवस अमर रहे। 
"""" """"""" """""" """""" """""" """"" """"
साथियों , 
    कल 1 मई 2023 को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस का है। इस दिन दुनिया भर के मेहनतकश अपने शोषण के खिलाफ ताकतवर प्रदर्शन करते हुये शोषण के खिलाफ संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लेंगे। 
     भारत में सरकार द्वारा 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर 4 श्रम संहिताओं के माध्यम से मजदूरों, कर्मचारियों के अधिकारों को समाप्त करने, 8 घंटे का कार्य दिवस को‌ बढाने, सभी स्थायी सेवाओं को समाप्त कर स्थायी कार्यस्थलों‌ में नियमित रूप से कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण को रोकने, पेंशन को रोकने, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों एवं विभागों के निजीकरण जैसे कदमों के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन आयोजित कर मजदूर, कर्मचारी एवं आम जनता के खिलाफ की, इन देश विरोधी नीतियों को बदलने की मांग की जावेगी। 
    सीटू ने राष्ट्रीय स्तर पर 1 मई मजदूर दिवस से 30 मई सीटू स्थापना दिवस तक अभियान चलाने का निर्णय लिया है। 
 
   मई दिवस पर सरकार एवं प्रबंधन से माँग

1. न्यूनतम वेतन 26.000/- प्रतिमाह लागू करो। ई.पी.एफ. से पेंशन 10,000/- प्रति माह करो। 2. चार श्रम संहिताओं और बिजली संशोधन बिल 2022 वापस किया जाए। सभी श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित करो। 3. निजीकरण बन्द करो तथा नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन योजना रद्द करो। 4. ठेका प्रथा समाप्त करो, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करो।

5. मँहगाई पर रोक लगाई जाए एवं दवा समेत सभी खाद्य पदार्थों पर से जी.एस.टी. हटाई जाए। 6. महिला कामगारों को समान वेतन दो। कार्यस्थल पर महिलाओं का शोषण बंद करो।

7. असंगठित क्षेत्र के कामगारों का शोषण बंद किया जाए एवं गैरकानूनी छंटनी-तालाबंदी पर रोक लगाओ। 8. काम के 8 घंटे करो। 12-12 घंटे काम लेना बंद करो। सभी श्रमिकों को ESI प्राविडेन्ट फण्ड की सुविधा प्रदान 9. सिक्योरिटी में कार्यरत श्रमिकों को न्यूनतम वेतन देना होगा।

10. कोयला खदान में ठेका मजदूरों को हायर पावर कमेटी अनुसार पेमेंट भुगतान किया जाय साथ ही सी एम पी एफ की गई कटौती की जानकारी दी जाय।
11 संचालित खदानों को बंद करने की मुहिम पर रोक लगाई जाए।
12 किसानों की ली गई जमीन पर सही मुआवजा के साथ रोजगार अविलंब दिया जाय।

     
    
    
    
        उम्मीद है कि जिला मे सभी इकाईयों में इस कार्यक्रम को आयोजित किया जावेगा। 
              शुभकामनाओं सहित
                      ( इंद्रपती सिंह 
"""" """"""" """""" """""" """""" """"" """"

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।