Skip to main content

राहुल गांधी की सांसद की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस संकल्प सत्याग्रह रैली निकाल राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

विपक्ष में डर, भय का वातावरण निर्मित करने का प्रयास कर रही भाजपा सरकार- विश्वनाथ सिंह
राहुल गांधी की सांसद की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस संकल्प सत्याग्रह रैली निकाल राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
अनूपपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसद की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस अक्रमक रूख अपनाते हुए लगातार आंदोलनरत है। सोमवार को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह के नेतृत्व में भाजपा केन्द्रीय सरकार द्वारा राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त कर लोक तंत्र में जनता एवं विपक्ष की आवाज दबा कर लोक तंत्र की हत्या किये जाने का कुल्सित प्रयास बताते हुए डरो मत अभियान संकल्प सत्याग्रह रैली निकाल कर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर आशीष वशिष्ठ को ज्ञापन सौंपा।
विश्वनाथ सिंह ने ज्ञापन के माध्यलम से बताया कि भाजपा शासित केन्द्रीय सरकार द्वारा निरन्तर विपक्ष की आवाज दबाये जाने का कुल्सित प्रयास किया जा रहा है, विपक्ष की आवाज लोक तंत्र में जनता की आवाज होती है, और स्वस्थ और मजबूत लोक तंत्र के लिए यह आवश्यक है कि मजबूत विपक्षों जिससे सत्ताधारी दल की नाकामियों को विपक्ष मुखर होकर आवाज उठा सके, किन्तु विगत कुछ वर्षों से भाजपा शासित केन्द्रीय सरकार द्वारा विपक्ष के सभी दलों के प्रमुख नेताओं की आवाज दबाने के लिए ईडी सीबीआई जैसे संस्थाओं का दुरूपयोग किया जा रहा है, इन संस्थाओं के माध्यम से विपक्ष के प्रमुख नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमें दर्ज किये जा रहे हैं, जेल भेजे जा रहे है, डर और भय का वातावरण

निर्मित किया जा रहा है, इसी क्रम में लोकसभा सदस्य राहुल गांधी जो केरल के वायनाड से लगभग 8 लाख से भी ज्यादा मतों से निर्वाचित हुए थे,जिनकी सदस्यता की अपील प्रस्तुत करने की अवधि के समाप्त होने के पूर्व ही समाप्त कर दिया गया जो पूरे विपक्ष के प्रमुख नेताओं में डर, भय का वातावरण निर्मित करने का प्रयास किया गया है। लोकतंत्र में विपक्ष यदि समाप्त हो जाएगा, तो सत्ताधारी दल तानाशाह का रूप ले लेगा, जो किसी भी लोकतांत्रिक राष्ट्र के लिए खतरनाक है। राष्ट्रपति से मांग की गई हैं कि केन्द्रीय सरकार से इन विषयों पर जवाब मांगा जाना अति आवश्यक है, जिससे भारत के आम जनमानस के मन में लोक तांत्रिक व्यवस्था को लेकर उठ रहे संशय को समाप्त किया जा सके। इसके पूर्व रैली को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प सत्याग्रह के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर हमला बोलते हुए राजीव गांधी पंचायती राज्य संगठन अनूपपुर के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर होकर लोकतांत्रिक मुल्यों की हत्या कर रही है। केंद्र सरकार राहुल गांधी के बहाने अडानी को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार सदन में अडानी के खिलाफ सवाल पूछ रहें थे जिससे सत्ता का दुरुपयोग करते हुए राहुल गांधी की आवाज को दबाने के लिए उनकी सदस्यता को रद्द करने का काम किया। इससे सरकार कटघरे में खड़ी नजर आ रही है। राहुल पे निशाना है, अडानी को बचाना है नारा लगाते हुए उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। और जनता के लिए लगातार आवाज उठाते रहेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता को समाप्त करके भाजपा की सरकार ने यह साबित कर दिया है कि पूरी तरह से तानाशाही की जा रही है। यही वजह है कि वे लोग आज सड़क पर विरोध प्रदर्शन जता रहे हैं। लेकिन उनकी आवाज डरने वाली नहीं है। राहुल गांधी शहीद के नाती और बेटे हैं। किसी को चोर कहा है तो उनके खिलाफ मुकदमा दायर करें। यह लोकतंत्र की हत्या करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा था कि लोकपाल बिल लाने और काला धन लाने की बात कही थी लोगों को नौकरी देने की बात कह रहे थे। बेरोजगारी और गैस सिलेंडर के दाम तक नहीं घटा पाए।
ज्ञापन सौंपते समय मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष करतार सिंह, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष, जितेंद्र सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष जमुना बदरा गुड्डू मिश्रा, अनूपपुर ब्लॉक अध्यक्ष वेदक पटेल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजय सोनी, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव मुन्ना सिंह, यशोदा पाटले, एहसान अली, सुनील पटेल, बहादुर पटेल, रामलाल पटेल, गुलाब पटेल, विनय कांत प्रजापति, सचिन पटेल, रितेंद्र सिंह, अजय दास, असलम खान, नजीर अहमद , आशीष वर्मा, आशीष सिंह सिकरवार आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे!

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।