Skip to main content

पंचायत छोहरी के विकास कार्यों में कर रहा लीपापोती, अमृत सरोवर चढ़ा भ्रष्टाचार की भेट

पंचायत छोहरी के विकास कार्यों में कर रहा लीपापोती, अमृत सरोवर चढ़ा भ्रष्टाचार की भेट
      जमुना अनूपपुर
सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना आई जिसे अमृत सरोवर नाम दिया गया। जिस तेजी से इस योजना पर काम शुरू हुआ और सरोवरों का चयन किया गया उसे देखकर लगता था कि हकीकत में सरोवरों का उद्धार हो जाएगा परंतु दूसरी योजनाओं की भांति इस योजना में भी भ्रष्टाचार का घुन इस तरह से घुसा कि यह योजना अपने उद्देश्य से भटक गई। सरकार की मंशा थी कि अमृत सरोवरों के निर्माण से जल संचय होगा परंतु अधिकांश सरोवर सूखे पड़े हैं जिससे इस योजना का पहला मुख्य कार्य ही विफल हो गया। उधर सरोवरों को सुंदर बनाने के लिए वृक्षारोपण,पक्की सीढ़ियां,पथवे व बेंच और लाइट लगाने का काम भी प्रस्तावित था परंतु हर जगह यह सब काम भी हवा-हवाई हुआ। कुछ अमृत सरोवरों पर खुदाई होकर सीढियां बनाई गईं तो बेंच नहीं लगीं। कहीं बेंच लग गईं तो लाइट नहीं लग पाई। अधिकांश सरोवर आधे अधूरे देखे जा रहे हैं। इसके चलते यह योजना फलीभूत नहीं हो पाई।तो भला इस महत्वकांक्षी योजना का हश्र क्या होगा।

जिले के बदरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत छोहरी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत नवीन तालाब अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है।वही ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदारों ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता, गुणवत्ताहीन कार्य कराए जाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं।उन्होंने निर्माण कार्य की जांच वरिष्ठ अधिकारियों से कराए जाने की मांग की है।


दरअसल ग्राम पंचायतके बेलधार में अमृत सरोवर नवीन तालाब कार्य कराया गया था।जिसकी तकनीकी और प्रशासकीय स्वीकृति लगभग 15 लाख रुपए है।जिसमे मजदूरों को रोजगार न देते हुए ट्रैक्टर और जेसीबी जैसे मशीनों से कार्य कराया गया है। मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत कार्य मजदूरों से कार्य कराए जाने का स्पष्ट उल्लेख है। दूसरी ओर मस्टररोल में फर्जी तरीके से मजदूरों के नाम दर्ज कर मजदूरी भुगतान भी किया गया है

इसके साथ ही निर्माण कार्य के अन्य कमियों की बात करें,तो तालाब के पटल में काली मिट्टी यानि कि ब्लैक कॉटन सॉइल नहीं डाली है। बल्कि प्रमाणक बनाकर भुगतान किया है। लेयर-टू-लेयर अर्थ वर्क भी नहीं हुआ है। वाॅटरिंग करपेक्शन भी नहीं कराया गया और रोलर भी नहीं चलाया गया है।तालाब के मेढ़ में सिर्फ एक ओर (अंदर)पिचिंग कार्य हुआ है।बाहर की ओर नही किया गया है।ग्रामीणों की माने तो इस निर्माण कार्य के जिम्मेदारों सरपंच, सचिव, इंजीनियर ने शासकीय राशि का जमकर बंदरबांट किया है। तालाब में पानी का स्टोरेज सही तरीके से नहीं हो सका है। वहीं तालाब के किनारे भाग पर कराया गया पौधरोपण भी लगभग नदारद है।

जल शक्ति अभियान के तहत जिले के जनपद पंचायतो पुष्पराजगढ़,अनुपपुर तथा कोतमा के विभिन्न कार्यों का जायजा केंद्रीय जांच दल द्वारा किया गया है।जांच दल अमृत सरोवर अभियान के तहत गांव-गांव में बनाए गए जल संरचनाओं को परख रही है।भारत सरकार के किसान कल्याण व कृषक विकास नई दिल्ली के उप सचिव वित्त सुशील पाल गहलोत तथा नेलोफर वैज्ञानिक सीजीडब्ल्यूबी नागपुर ने 22 से 24 अगस्त तक जिले में जल शक्ति अभियान के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया था।शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत छोहरी में बन रहे अमृत सरोवर गजेंद्र लेबर पैसा निकाल लिया गया है अमृत सरोवर जनपद सीईओ द्वारा हमें कोई जानकारी नहीं दी गई जनपद अनूपपुर सीई ऊषा किरण गुप्ता ना फोन उठाया गया ना मिला गया और इंजीनियर कभी फोन नहीं उठाते हैं

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।