Skip to main content

सुषमा स्वराज सम्मान से भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं को किया सम्मानित कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह की उपस्थिति में

सुषमा स्वराज सम्मान से भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं को किया सम्मानित

 कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह की उपस्थिति में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान 
अनूपपुर- जिनकी बुलंद आवाज से देश एवं विदेश की संसद गूंज उठती थी ऐसी प्रखर वक्ता भारतीय जनता पार्टी की नेत्री जो अपने जीवन काल में अनेक उपलब्धियां हासिल की ऐसी नेत्री स्व. सुषमा स्वराज के सम्मान से उन महिलाओं को सम्मानित करने का निर्णय मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती माया

नारोलिया के द्वारा लिया गया जो महिलाएं सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर देश और समाज का नाम रोशन कर रही हैं। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में अनूपपुर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे एवं महिला मोर्चा के जिला प्रभारी सुनील कुमार चौरसिया के द्वारा 27 मार्च 2023 को सुषमा स्वराज सम्मान समारोह का आयोजन भाजपा कार्यालय में किया गया,इस कार्यक्रम में प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी महिला,मोर्चा प्रदेश मंत्री शशि पटेल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उर्मिला कटारे सुनीता सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रूपमती सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती राठौर, जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के द्वारा कन्या पूजन के साथ किया गया और सुषमा स्वराज पुरस्कार सम्मान समारोह में उपस्थित जनों को संबोधित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि खरे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि देश के निर्माण में अपनी अहम भूमिका अदा करने वाली महिलाओं के सम्मान की चिंता भाजपा सरकार निरंतर करती आ रही है और इसी कड़ी में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सुषमा स्वराज पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया जिसके तहत उन महिलाओं का सम्मान हम कर रहे हैं जो सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर देश और समाज को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने में अपनी भूमिका अदा कर रही हैं।
 भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुषमा स्वराज के कार्यों को हम भुला नहीं सकते हैं उन्होंने जो दिशा समाज और देश के लिए दिया और भारत माता की सेवा में उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया तथा देश विदेश में भारत की आन बान शान की चिंता की और मातृशक्ति को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया वह सदैव यादगार रहेगा, हमारी सरकार माताओं बहनों के लिए अनेक योजनाएं लागू की है 50% की भागीदारी हर क्षेत्र में महिलाओं की भाजपा ने सुनिश्चित की है। 
महिला मोर्चा के जिला प्रभारी सुनील कुमार चौरसिया ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आज संम्मानीत होने वाली सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाये देते हुए नवरात्र के अवसर पर हुए आयोजन में भारी तादात में पहुंची महिलाओं को सुषमा स्वराज के जीवन शैली के बारे में और भारत का नाम ऊंचा करने में सुषमा स्वराज की भूमिका से सभी को अवगत कराया। 
कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने सुषमा स्वराज पुरस्कार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में 50% महिलाएं जिनका योगदान देश के विकास में अहम भूमिका अदा कर रहा है मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए बढ़-चढ़कर कार्य कर रही है महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं एक नई योजना लाडली बहना योजना जिसके माध्यम से महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आएगा इस योजना का भी शुभारंभ किया जा चुका है। सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को साल श्रीफल स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया उनमें अंजली कंजरकर जागृति महिला मंडल हसदेव क्षेत्र, कीर्ति बघेल अनुविभागीय (पुलिस ) अधिकारी अनूपपुर प्रियंका सोनी,सीमा विश्वास, वंदना खरे, पूनम सोनी, राजकुमारी रूपाली विश्वकर्मा, मायावती मोगरे ,कौशल्या बाई, नीतू रजक ,मुस्कान पाठक तथा अन्य महिलाओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंजना कटारे, कुसुम राठौर, ज्योति शर्मा, गुड़िया रौतेल, दुर्गा पटेल ,गुंजन साहू ,अंजुलिका शैलेंद्र सिंह, सोनाली पिंटू तिवारी ,कंचना मेहता ,उमा सोनी, मोहनी वर्मा, दुर्गा पवार ,मीना तंवर ,सरला सिंह,अर्चना जायसवाल, मिथिलेश सिंह, बबीता सिंह, धनमती,पूर्णिमा सिंह, छाया सोनी, संगीता सोनी ,ज्योति सोनी,देवकी संगीता महोबिया, बबीता पांडे ,पुष्पा पटेल, संपतिया राठौर, नैना गुप्ता, रोमलता सीमा सोनी, विमला सिंह, सीता तिवारी, तृप्ति सिंह, प्रभा मिश्रा ,सुनीता कोल, संगीता माली, कलावती ,आरती राठौर ,रीता सिंह ,शिव कुमारी ,चंद्रवती, रेखा सोनी, गोमती साहू ,गिरजा राठौर ,उर्मिला शर्मा ,अर्चना मिश्रा, सविता सिंह के अलावा भारी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रही। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह के द्वारा दी गयी।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।