Skip to main content

राहुल गांधी जी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन!लोकतंत्र की हत्या बंद करो

राहुल गांधी जी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन!
लोकतंत्र की हत्या बंद करो
आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) जिला महासचिव सचिन पटेल के नेतृत्व में शासकीय तुलसी

महाविद्यालय में राहुल गांधी जी की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में गांधी प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन किया गया !
अनूपपुर जिले में लगातार कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी जी की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रही है अब कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन भी राहुल गांधी जी के समर्थन में उतर आई है बड़ी संख्या में छात्र नारेबाजी करते हुए हाथ में पोस्टर बैनर लिए शासकीय महाविद्यालय पहुंचे!
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजय सोनी ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी की सदस्यता रद्द किए जाने पर हम शांत नहीं बैठेंगे यह लोकतंत्र की हत्या है जब हमारे नेता राहुल गांधी जी सदन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के मूल मुद्दों पर सवाल करते हैं तो उनको क्यों नहीं बोलने दिया जाता राहुल गांधी जब सदन में पूछते हैं कि आखिर मोदी और अडानी का रिश्ता क्या है आखिर क्यों सारे संसाधन अदानी को दिए जा रहे हैं अदानी की कंपनी में 20,000 करोड रुपए किसके हैं इन सवालों का जवाब तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं दिए बल्कि आलोकतांत्रिक तरीके से हमारे नेता राहुल गांधी जी की सदस्यता रद्द करा दी हम शांत बैठने वाले नहीं हैं हम लगातार देश के मूल मुद्दों पर आवाज उठाते रहेंगे!
प्रदर्शन में सम्मिलित हुए छात्र राहुल वर्मा, अंजली सिंह, संदीप मिश्रा, एमन परवीन, राहुल राज, सोनू गुप्ता, हीरामणि सिंह, रानी सिंह, लक्ष्मी सिंह, वेदवती सिंह, रामवती सिंह, रिया मिश्रा, रामवती मिश्रा, काजल अग्रवाल, राजकुमारी सिंह, प्रीति पटेल, मोनिका पटेल, आयुष गुप्ता, सीमा सिंह, स्नेहा गुप्ता, दीपिका सिंह, राज बहोर पटेल, अभय पटेल, यश पटेल, राखी सिंह, रामवती सिंह, जया मिश्रा, ज्योति मिश्रा आदि!

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला

10 साल की मासूम का गैंग रेप, मूक-बधिर को सड़क से उठा ले गए थे दरिंदे Minor Gang Rape MP: एमपी के अशोकनगर जिले में 10 साल की मूक-बधिर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला, कुशवाह समाज ने आरोपियों का समाज से किया बहिष्कार, दिल दहला देने वाले इस मामले में दिव्यांगों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन, फांसी की मांग पर अड़े Minor Gang Rape MP: दो दिन पहले 10 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुशवाह समाज ने बड़ा निर्णय लिया है। तीनों आरोपी कुशवाह समाज के हैं, जिन्हें समाज ने बहिष्कृत कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देते हुए समाज ने इन आरोपियों और उनके परिवारों से हर तरह का रिश्ता और संपर्क खत्म कर दिया है। कुशवाह समाज का ये निर्णय जिलेभर में चर्चा बना हुआ है। यहां पढ़ें खौफनाक हादसे का पूरा सच मामला 26 सितंबर की शाम को नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर पड़ोसी गांव किरोंदा के भगवत पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू पुत्र दमोदर कुशवाह और जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने 10 वर्ष की नाबालिग को रास...