Skip to main content

बिजली गिरने से युवक की मौत, तेज बारिश के साथ आधा दर्जन गांवों में ओलावृष्टि, आंधी से बिजली के खंभे टूटे

बिजली गिरने से युवक की मौत, तेज बारिश के साथ आधा दर्जन गांवों में ओलावृष्टि, आंधी से बिजली के खंभे टूटे
अनूपपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम के रंग बार- बार बदल रहे है। जिले के अनेक क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। वहीं अबतक की ओलावृष्टि से नुकसान होने की जरनकारी नहीं हैं। वहीं शुक्रवार की दोपहर जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट बदला और झमा-झम बारिश से पूरा जिला तर बतर हो गया। लगातार 24 घंटे से रुक- रुक कर तेज बारिश हो रही हैं। वही पुष्पराजगढ़ एवं जैतहरी विकासखंड के कुछ ग्रामों में बर्फबारी भी हुई हैं। जिसके कारण जिले का मौसम एक बार फिर ठंडा हो गया। तेज हवाओं और बारिश की वजह से कई जगहों पर बिजली के खंभे भी टूटे हैं। जिसके कारण जिले में बिजली बाधित है। काफी तेज आंधी तूफान के कारण ग्राम लेढरा और चंदनिया में बिजली के 11 केवी पोल टूट गए हैं। वहीं तहसील पुष्पराजगढ़ में जय सिंह पिता बजारु ग्राम धुराधर की आकाशीय बिजली से आज मृत्यु हो गई हैं। मध्य प्रदेश सहित अनूपपुर जिले में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही हैं इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। मौसम विभाग ने आज शहडोल संभाग सहित रीवा, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल सागर और इंदौर संभाग के जिलों को लेकर बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया था। अनूपपुर जिले में लगातार दो दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश से 31 मार्च की दोपहर अचानक मौसम ने फिर एक बार करवट लिया और झमा-झम बारिश से पूरा जिला तर बतर हो गया। वहीं पुष्पराजगढ़ एवं जैतहरी विकासखंड के कुछ ग्रामों में बर्फबारी भी हुई हैं। पुष्पराजगढ़ के ग्राम पोड़की, भेजरी, पोड़ी, लालपुर, लपटी सहित आसपास के ग्रामों में ओलावृष्टि की खबर हैं। इसी तरह जैतहरी विकासखंड के खाड़ा सहित कुछ ग्रामों में ओलावृष्टि की जानकारी मिली हैं। जिले में 24 घंटे से रुक-रुक हो रहीं बारिश हो रही हैं। मौसम मे अचानक हुए परिवर्तन से जहाँ लोगो ने उमस भरी गर्मी से राहत के साथ ठंड का अहसास दिलाया हैं। वही किसानो के माथे मे एक बार फिर चिंता की लकीर देखने को मिल रहीं हैं। मौसम मे आए बदलाव ने रबी फसल की तैयारियों में व्यवधान पैदा कर दिया है। अचानक हुए इस बदलाव के कारण फसलों को भी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही हैं। ओलावृष्टि से खेतों में चना, मसूर, अरहर, सरसों आदि दलहन-तिलहन की फसलों को नुकसान होने की आशंका बताई जा रही है। 31 मार्च तक की वर्षा जिले की औसत वर्षा 8.2 मिमि. अबतक की कुल वर्षा 66.0 मिमि मापी गई हैं। अनूपपुर में 8.4 मिमि, कोतमा 10.0 मिमि,बिजुरी 5.0 मिमि,जैतहरी 8.2 मिमि, वेंकटनगर 6.9 मिमि, पुष्पराजगढ़ 18.0 मिमि,अमरकंटक 7.3 मिमि एवं बेनीबारी 2.2 मिमि वर्षा दर्ज की गई हैं।

Comments

Popular posts from this blog

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा। 

शहडोल संसद के प्रयास से नागपुर ट्रेन के परिचालन हेतु मिली हरी झंडी

शहडोल संसद के प्रयास से नागपुर ट्रेन के परिचालन हेतु मिली हरी झंडी  अनूपपुर। लंबे समय से नागपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की मांग शहडोल संसदीय क्षेत्र की जनता के द्वारा की जा रही थी जिसको लेकर शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के द्वारा देश की संसद में अपनी आवाज बुलंद की गई थी इसके साथ ही रेल मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक नागपुर ट्रेन चलाए जाने की मांग की गई थी सांसद की मांग को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा शहडोल से नागपुर के लिए यात्री ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी दे दी गई है और इसके लिए बकायदे समय सारणी के साथ आदेश जारी किए गए हैं यह ट्रेन 14 अगस्त 2023 को नागपुर से 11:45 पर छूटेगी दूसरे दिन 12:20 पर यह ट्रेन शहडोल पहुंचेगी इस ट्रेन के चालू होने से शहडोल संसदीय क्षेत्र के अलावा कटनी जबलपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को यात्रा करने में सुविधा होगी और इसका लाभ प्राप्त होगा शहडोल संसद के प्रयास से प्रारंभ हो रही ट्रेन को लेकर क्षेत्र की जनता ने उन्हें धन्यवाद ज्ञाप किया। नागपुर ट्रेन चलाई जाने के लिए लगातार शहडोल संसदीय क्षेत्र के जनप्रति...

अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्वहमारे जिले की बेटियां भी किसी से कम नहीं। : चैतन्य मिश्रासब जूनियर बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की दीपिका का हुआ चयन

अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्व हमारे जिले की बेटियां भी किसी से कम नहीं। : चैतन्य मिश्रा सब जूनियर बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की दीपिका का हुआ चयन अनूपपुर / जिले की कुमारी दीपिका दुबे का चयन जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए हुआ है । मध्यप्रदेश एमेच्योर वालीबाल एसोसिएशन द्वारा 44 वी सब जुनियर बालक एव बालिका वालीबाल चैंपियनशिप 2022-23 का आयोजन रामपुर जिला होशंगाबाद मे 17 मई से 19 मई तक आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता मे स्टेट रेफरी अतुल यादव के साथ शहडोल संभाग की तरफ से कु दिपिका दुबे ,प्रतीक्षा सिह, अंकित यादव ,हर्षित कुमार, अर्णव कुमार पटेल एवं शिवम राठौर ने भाग लिया था। अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते कुमारी दीपिका दुबे का चयन मप्र टीम मे किया गया ,चयन की खबर से दीपिका के घर में खुशी का माहौल है। दीपिका के माता पिता का कहना है कि जब दीपिका का जन्म हुआ तो बिटिया के जन्म के कारण रिश्तेदारों ने 2 दिन खाना नहीं खाया था। लेकिन हमने संकल्प लिया कि हम अपनी बच्चिय...