Skip to main content

विधानसभा अध्यक्ष रितू खण्डूरी ने किया डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी को सम्मानित।

विधानसभा अध्यक्ष रितू खण्डूरी ने किया डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी को सम्मानित।
उत्तराखंड: पर्यावरण संरक्षण के साथ हर गतिविधियों में आगे रहने वाले पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी को नगर निगम सभागार देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रितु खण्डूरी भूषण ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बताते चलें कि भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत ऑल इंडिया रेडियो पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने, चुनाव पद्दति से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए "मतदाता जंक्शन" कार्यक्रम चलाया जाता हैं और कार्यक्रम के अंत में एक प्रश्न पूछा जाता हैं देश से आये सही जवाबो पर एक भाग्यशाली विजेता का चयन किया जाता हैं एपिसोड 14 के भाग्यशाली विजेता डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी बने उन्हें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पार्शल के माध्यम से प्रशस्ति पत्र, एक रेडियो दिया गया जिन्हें विधानसभा अध्यक्ष ने अपने हाथों डॉ सोनी को सम्मानित किया। डॉ सोनी वर्तमान में राजकीय इण्टर कालेज मरोड़ा (सकलाना) टिहरी गढ़वाल में प्रवक्ता भूगोल के पद पर कार्यरत हैं। और विगत तीस वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन के क्षेत्र में मेरा पेड़-मेरा दोस्त (मेरा वृक्ष-मेरा मित्र) अभियान के तहत कार्य कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने डॉ सोनी को बधाई देते हुए कहा उनके द्वारा कई समय से पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन, पौधारोपण व पौधा उपहार में भेंट करने के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा हैं जो बहुत ही सराहनीय पहल हैं। टूरिस्ट संदेश फाउंडेशन व संपादक सुभाष चंद्र नोटियाल कहते है वृक्षमित्र डॉ सोनी ने अपना जीवन प्रकृति संरक्षण में लगाया हैं और भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विजेता बने हैं उन्हें भी हमारे कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रितू खण्डूरी ने अपने हाथों सम्मानित किया हमारे लिए यह बहुत ही गौरवान्वित की बात है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, योगेश भट्ट राज्य सूचना आयुक्त, चकबंदी के प्रेरता गणेश सिंह गरीब, दीपिका डोभाल, कपिल डोभाल, राकेशमोहन ध्यानी, किरन सोनी, वृजेश टम्टा एवं अन्य उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं, MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश

  जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं MP Police के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा के लिए शिकायत बोर्ड का करना होगा गठन करने के आदेश... दिए 7 क्रांतिकारी निर्देश Supreme Court on MP Police Complaint Board: राज्य में पुलिस शिकायत बोर्ड का गठन वर्षों से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समिति हर जिले में बनना अनिवार्य है। बोर्ड की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री होंगे। उद्देश्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की स्वतंत्र समीक्षा करना है। अब डीजीपी ने हाल ही में आदेश जारी कर जिलों में समिति को तत्काल गठित करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों के अधिकारी प्रक्रिया को टालते रहे। अब प्रत्येक शिकायत, जांच और अधिकारी के कदाचार की समीक्षा बोर्ड के जरिए हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा सुधार साबित होगा। बशर्ते समिति सक्रिय रूप से काम करे। जनता की होगी पुलिस, सत्ता की नहीं प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006) के मामले में सुप्...

कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया

 ‘पगला’ कहने पर बढ़ा विवाद तो चार युवकों ने घर के बाहर बम फेंका, इलाके में फैली दहशत MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में पगला कहने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक के घर में बम फेंक दिया। MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चार युवकों ने घर के बाहल बम फेंक दिया गया। घटना के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, गायत्री नगर स्थित सोनी का बगीचा का मामला है। यहां पर मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहने को लेकर हुई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद चारों युवकों ने घर के बाहर बम फेंककर दहशत फैलाते हुए मोहन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले में दहशत का माहौल बम फेंकने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी का मच गई। लोग घरों से बाहर निकाल आए और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन जायसवाल की श...

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल

एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारी द्वारा खुले आम रिश्वत खोरी का वीडियो हुआ वायरल मामला कॉलरी में नौकरी दिलाने के नाम प्रबंधन मांग रहा 1 लाख रूपये  अनूपपुर। स्वर्गीय प्रीतम सिंह पिता विशंभर सिंह आमाडाड ओ सी पी खुली खदान में मुंशी के पद पर कार्यरत थे सन 2011 में उनकी मृत्यु हो गई थी स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का लड़का रोहित सिंह नौकरी के लिए आमाडाड ओसीएम के कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे को 2021 में अपना आवेदन किया था लेकिन राजकुमार बंजारे कार्मिक प्रबंधक आमाडाड ओसीपी के द्वारा रोहित सिंह से एक लाख रुपए मांग कर रहे हैं जिसके कारण आज भी आज भी नौकरी के लिए भटक रहा है जिसका वीडियो आप स्वयं देख सकते हैं इस संबंध में एस सी सी एल के अध्यक्ष सह प्रबंधक एव एसई सीएल कार्मिक प्रबंधक इसमें क्या एक्शन लेते हैं साथ ही महाप्रबंधक जी के सबसे प्रिय राजकुमार बंजारे जी के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं चर्चा का विषय की अब क्या होगा।